Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : शराब दुकान पर सेल्समैन ने ग्राहक को फंसाने के लिए फोड़ी बोतले, वीडियो वायरल

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू के प्रोस्पेक्टिंग चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर बुधवार देर रात ग्राहक व सेल्समैन के बीच विवाद हो गया. उसके बाद सेल्समैन शराब दुकान में रखी अंग्रेजी शराब की बोलतों को एक-एक कर फोड़ने लगा. जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रोस्पेक्टिंग निवासी एक युवक शराब लेने दुकान पर गया था. इसी दौरान कुछ बात को लेकर ग्राहक व सेल्समैन के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की सेल्समैन ने ग्राहक को गलत आरोप में फंसाने के लिए दुकान में रखी बोतलों को फोड़ने लगा. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-badminton-summer-camp-at-birsa-munda-indoor-stadium-from-may-13/">चाईबासा

: बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन समर कैंप 13 मई से

दुकान में नकली शराब बेचने का ग्राहकों ने लगाया आरोप  

उल्लेखनीय है कि शराब दुकान के सेल्समैन पर लोग हमेशा यह आरोप लगाते है कि वह सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेकर शराब की बिक्री करता है. इस काउंटर से नकली शराब भी बेचा जाता है. लोगों का कहना है कि इस दुकान में बाहर से नकली शराब की पैकिंग कर शराब लाया जाता हैं एवं ग्राहकों को दिया जाता है. इसमें अबकारी विभाग के लोगों का भी समर्थन व सहयोग प्राप्त होने की बात कही जा रही है. लोग इस दुकान में किसी निष्पक्ष व स्वतंत्र एजेंसी से औचक छापेमारी करवा कर शराब की गुणवता की जांच कराने की मांग कर रहे है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-forest-department-chased-70-elephants-in-bengal/">बहरागोड़ा

: वन विभाग ने 70 हाथियों को बंगाल में खदेड़ा
[wpse_comments_template]   फोटोः-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही