Search

 
 
 

किरीबुरु : बोलानी में एसबीआइ का एटीएम दो दिनों से बंद,ग्राहक परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh): झारखंड सीमा से सटा ओडिशा का बोलानी शहर जिसे सेल की नगरी के नाम से जाना जाता है, उस सेल नगरी में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक मात्र एटीएम केन्द्र पिछले दो दिनों से बंद है.  इससे शहरवासियों के सामने पैसा निकालने परेशानी हो रही है. बोलानी के लोगों ने बताया कि महीना के आखिरी सप्ताह में एटीएम केन्द्र गरीब से लेकर अमीरों तक के लिए सहारा होता है. इस समय सभी वर्ग के लोगों के घरों में लगभग नगदी पैसा खत्म हो जाता है, एंव लोग अपनी जरूरतों अनुसार नगदी पैसा के लिये एटीएम की ओर रूख करते हैं. चाहे वह सेलकर्मी हो या आम गरीब जनता. वह भी रविवार और शनिवार के दिन जब विभिन्न संस्थानों में छुट्टी रहती है तब लोग अपने-अपने परिवार व बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने घर से बाहर निकलते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-honored-poonam-kumari-for-becoming-a-school-topper/">जमशेदपुर

: स्कूल टॉपर बनने पर पूनम कुमारी को भाजपा ने सम्मानित किया

बैंक प्रबंधक की मिली भगत से एटीएम सुविधा बहाल नहीं

अनेक दुकानों में ऑन लाईन पेमेंट की सुविधा नहीं होने की वजह से नकदी की आवश्यकता होती है. लेकिन एटीएम बंद होने से लोग परेशान रहते हैं. लोगों ने बताया की उक्त एटीएम महीना में पंद्रह दिन खराब या पैसे की कमी की वजह से बंद हीं रहता है. एसबीआइ के खाता धारक इस एटीएम सुविधा के हकदार हैं एंव इसके लिये जरूरी टैक्स भी एसबीआई को देते हैं, लेकिन एटीम संचालक व बैंक प्रबंधक की मिली भगत से लोग एटीएम सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही