Search

 
 
 

Kiriburu : बहदा में स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चे पी रहे दूषित पानी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बहदा गांव स्थित स्कूल का सोलर चालित जलमीनार और आंगनबाड़ी केन्द्र के पास स्थित चापाकल 10 महीना से खराब है. यहां पढ़ने वाले बच्चों को पानी पीने और मध्याह्न भोजन बनाने के लिये परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच टोला में उक्त स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्र है. इसी जलमीनार व चापाकल के पानी का इस्तेमाल बच्चे पीने, खाना बनाने, शौच व हाथ धोने आदि कार्यों के लिये करते थे. यहां से ग्रामीण भी पानी भरते थे, क्योंकि दूसरा कोई और पानी की सुविधा नहीं है. अब पानी के लिये सभी को नदी-नाला में जाना पड़ रहा है. यहां का दूषित पानी पीने को बच्चे व ग्रामीण मजबूर हैं. पेयजल विभाग इस समस्या का समाधान जल्द करे. [caption id="attachment_960008" align="aligncenter" width="400"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Bahada-School-1.jpg"

alt="" width="400" height="600" /> खराब जलमीनार.[/caption] इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-two-people-died-after-being-hit-by-a-pcr-van/">रामगढ़

: पुलिस को देख भाग रहे दो लोगों की PCR वैन की चपेट में आकर मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही