Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : चित्रांकन प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एक से बढ़कर एक चित्र बनाए

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : नेताजी क्लब के तत्वाधान में सामुदायिक भवन प्रांगण में एलकेजी से वर्ग 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय एंव किरीबुरू के महाप्रबंधक एस एस शाह ने पुरस्कृत किया. इस दौरान सुनीता राय ने तमाम बच्चों का हौसला बढ़ाते हुये कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये आगे आना ही उसकी सबसे बड़ी जीत होती है. इस प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे विजेता हैं. सभी विजेताओं में से कुछ बेहतर किये थे जिन्हें अव्वल रखा गया. कल आपमें से ही और कोई अव्वल होगा. इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/chaibasa-honorarium-of-teachers-will-increase-in-many-vocational-colleges-of-kolhan-university/">SC

में बोली गुजरात सरकार- तीस्ता को मिला था पैसा, एक पार्टी के नेता के साथ हुई थी मीटिंग

यह बच्चे हुए पुरस्कृत

[caption id="attachment_403562" align="aligncenter" width="440"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kiriburu-prize.jpeg"

alt="" width="440" height="293" /> संबोधित करती महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय[/caption] चित्रांकन प्रतियोगिता के एलकेजी से पहली कक्षा वर्ग के बच्चों में मोक्षिका सिखावत, देवांशी कुमारी रजक, साक्ष सात्विक. कक्षा दो से पांचवीं तक के बच्चों में रुनझुन जयसवाल, जे आदित्य पूर्ति, कृति कुमारी. कक्षा छः से दशवीं तक के बच्चों में रानी कुमारी, सिद्धि राज एंव पेमिना अंगारिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान पर रहे. इसके अलावे संतावना पुरस्कार पाने वालों में रौशन, सीफा हुसैन, जानवी तिग्गा, दिप्ती महतो, मो0 रिहान, हुसैन अली, रिना परीडा, अंश, साक्ष्य कुमार, अमन, दिव्या, सारिका, अंजेल, सुस्मिता अद्धाशा, फैजल, अंशिका, सैलजा, अफसारी, गीतांजली, सृष्टि, संध्या मुस्कान, रोया सोम शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-circle-workers-on-strike-for-various-demands/">चाकुलिया

: विभिन्न मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर रहे अंचलकर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही