Search

 
 
 

Kiriburu : सीएम के आदेश पर स्कूल बंद, केवी मेघाहातुबुरु में ऑनलाइन क्लास

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु, प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरु समेत सारंडा क्षेत्र के तमाम सरकारी व निजी विद्यालय शनिवार को बंद कर दी गयी है. केन्द्रीय विद्यालय (केवी) मेघाहातुबुरु के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं हो इसलिए अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऑनलाइन क्लास लेने का निर्देश दिया है. सभी शिक्षक-शिक्षिकायें सुबह 8 बजे से घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं. बच्चे स्कूल ड्रेस में घर पर ऑनलाइन पढ़ाई करते दिखे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-teachers-got-support-from-mla-savita-mahato/">Adityapur

: शिक्षकों को मिला विधायक सविता महतो का समर्थन

सुरक्षा की दृष्टिकोण से शनिवार को सभी स्कूलें बंद

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए तीन अगस्त को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया था. मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में तीन अगस्त को लगातार तेज हवा चलने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह आदेश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही