Search

 
 
 

किरीबुरू : वायरलेस मैदान के पास स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, गार्डवाल ने बचाई चालक की जान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर वायरलेस मैदान के समीप स्कार्पियों (जेएच01एई-5354) दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में सेल की मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी जे सोरेन के पुत्र अमन सोरेन बाल-बाल बच गए. घटना 19 अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे की है. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि अमन को खरोच तक नहीं आई है. अगर सड़क किनारे स्टील का गार्डवाल नहीं होता तो उक्त वाहन लगभग 300-400 फीट गहरे खाई में जा गिरती. जिससे बड़ी घटना घट सकती थी. स्कार्पियों उक्त गार्ड वाल में टकराकर गार्ड वाल को तोड़ते हुए लोहे के पोल में फंसकर रुक गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-team-that-came-from-ranchi-got-angry-after-seeing-the-chaos-of-sadar-hospital/">गिरिडीह

: रांची से आई टीम सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़की

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना

वाहन को चला रहा अमन सोरेन ने बताया की उसका एक यात्री बस मनोहरपुर से रांची के बीच चलता है. उसी बस को देखकर मनोहरपुर से मेघाहातुबुरु लौट रहे थे, तभी घटना से कुछ दूर पहले मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के के लिए ब्रेक मारा, जिससे मेरी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे गार्ड वाल से जा टकराई. अगर गार्डवाल नहीं होता तो शायद हालात कुछ और होता. वाहन काफी गहरी खाई में चला गया होता. क्योंकि गार्डवाल के बाद 300 से 400 फीट की गहराई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही