Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : एसडीपीओ के औचक वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप, लोग वाहन लेकर भागते दिखे

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने शनिवार को खुद वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वे अपने अंगरक्षकों के साथ अचानक किरीबुरू के टीआर गेट पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू कर दी. किरीबुरु में एसडीपीओ द्वारा अचानक वाहन जाँच अभियान चलाये जाने से क्षेत्र में हड़कंप मैच गया. कई वाहन चालक तो बीच रास्ते से ही अपने वाहन को घूमा कर भागने में सफल रहे. एसडीपीओ ने दर्जनों दोपहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि की जांच की. त्रुटि मिलने पर कुछ दोपहिया वाहनों को जब्त कर किरीबुरू थाना भेजा गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-central-government-is-trying-to-destabilize-the-non-bjp-ruled-state-governments-mangal-singh-bobonga/">किरीबुरू

: गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश में है केंद्र सरकार : मंगल सिंह 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kiriburu-cheking-2.jpeg"

alt="" width="561" height="374" />

जारी रहेगा जांच अभियान : एसडीपीओ

इस क्रम में एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने मेघाहातुबुरु पंचायत के पंचायत सचिव की बाइक को भी पकड़ा जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. एसडीपीओ ने जब पंचायत सचिव से बीडीओ का नाम पूछा तो वह बीडीओ का नाम तक सही से नहीं बता पाए. एसडीपीओ ने कहा कि ऐसा अभियान निरंतर जारी रहेगा. वाहन चालक अथवा मालिक अपने साथ जरूरी कागजात, हेलमेट आदि का जरूर लेकर चलें. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-condition-of-the-road-leading-to-the-block-headquarters-is-dilapidated-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर, ग्रामीण परेशान

दुर्घटना को कम करना पुलिस का लक्ष्य

एसडीपीओ ने कहा कि लोगों को दुर्घटना से बचाना सिर्फ पुलिस का ही दायित्व नहीं बल्कि लोगों को भी सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है. पुलिस का लक्ष्य शून्य अपराध व शून्य दुर्घटना को प्राप्त करना है. यह सभी के सहयोग एंव सूचनाओं के आदान-प्रदान से ही संभव होगा. इस दौरान किरीबुरु के एसआई रितेश पांडेय, प्रभात मिंज, राम किशुन भगत, सुमित तिर्की आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही