Search

Kiriburu : सारंडा में वन विभाग के अधिकारियों को देख मालगाड़ी लेकर भागा रेलवे का चालक

  • कलैता गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन रोक कर लादा जा रहा था लकड़ी
  • एक बोगी में दो महिला एक बच्चे के साथ जलावन का लकड़ी लेकर बैठी थी
  • डीएफओ ने कहा- पकड़े जाने पर रेलवे के चालक पर होगी कार्रवाई
  • डीएफओ की कार्रवाई से लकड़ी माफिया में दहशत
Kiriburu (Shailesh Singh) :   सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने संलग्न पदाधिकारी सह आईएफएस नीतीश कुमार व अन्य वनकर्मियों के साथ सारंडा में रेलवे के मालगाड़ी में जंगल की लकड़ी लोड करते देखा. वन विभाग के अधिकारी रेलवे के चालक को पकड़ने पहुंचे तो वह ट्रेन लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद रेलवे व सारंडा में सक्रिय लकड़ी माफियाओं में खलबली मच गई है. शुक्रवार को को डीएफओ के नेतृत्व में सभी वन पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सारंडा स्थित ससंगदा वन प्रक्षेत्र अन्तर्गत करमपदा में वन महोत्सव मना रहे थे. यहां डीएफओ को सारंडा के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि किरीबुरु-करमपदा मार्ग पर कलैता गांव के समीप टेका प्वाइंट रेलवे क्रॉसिंग पर मेघाहातुबुरु खदान से लौह अयस्क लेकर गुजरने वाली मालगाड़ी बेवजह क्रॉसिंग पर घंटों खड़ी रहती है. इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होता है. इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. इस कारण गांव के गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है. इस रेल मार्ग पर सेल किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान से लौह अयस्क ढुलाई के अलावे रेलवे का कोई वाहन का परिचालन नहीं होता है. ग्रामीणों ने डीएफओ से शिकायत की कि मालगाड़ी के चालक लकड़ी माफियाओं से मिलकर यहां ट्रेन को खड़ी कर अवैध तरीके से बोगी में लकड़ी लोड करवा कर ओडिशा भेजते हैं. इसके एवज में माफिया उन्हें मोटी रकम देता है. इसे भी पढ़ें :  चतरा:">https://lagatar.in/ajsu-meeting-concluded-discussion-on-upcoming-assembly-elections/">चतरा:

आजसू की बैठक संपन्न, आगामी विस चुनाव पर चर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/23-1-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वन महोत्सव कार्यक्रम खत्म होने के बाद डीएफओ पूरी टीम के साथ किरीबुरु लौट रहे थे, तो उक्त रेलवे क्रॉसिंग से एक मालगाड़ी मेघाहातुबुरु खदान से लौह अयस्क लेकर गुजर रही थी. सभी क्रॉसिंग पर मालगाड़ी के पार होने का इंतजार करने लगे. इसी बीच मालगाड़ी रुक गई. काफी देर रूके रहने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन से उतर कर दूर से देखा कि मालगाड़ी की बोगी में कुछ लोग जंगल से लकड़ी लोड कर रहे हैं. इसके बाद डीएफओ के आदेश पर पूरी टीम मालगाड़ी के चालक को पकड़ने दौड़ी. सभी वनकर्मी इंजन के पास पहुंच कर वन विभाग का कर्मचारी बताते हुये उतरने को कहा, लेकिन चालक ट्रेन से नहीं उतरा और इंजन का दरवाजा बंद कर ट्रेन को तेज गति से लेकर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-healthy-food-day-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">Ghatshila

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हेल्दी फूड डे का आयोजन
इस दौरान मालगाड़ी की एक बोगी की जांच लगातार न्यूज ने की तो उसमें दो महिला एक बच्चे के साथ बैठी हुई थी. बोगी में जलावन जैसी मोटी कच्ची लकड़ी थी. अन्य बोगी में भी लकड़ी थी या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया. सबसे ज्यादा खतरनाक यह था कि मालगाड़ी की बोगी में चढ़कर असुरक्षात्मक तरीके से महिलाएं लकड़ी लोड कर उसमें बैठ कर जा रही है, जबकि रेल लाइन का ओवर हेड विद्युत लाइन के सम्पर्क में आकर महिलाओं की दर्दनाक मौत हो सकती है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-sudhakar-hansda-son-of-congress-leader-diku-ram-manjhi-supported-jmm/">Adityapur

  : कांग्रेस नेता दीकू राम मांझी के पुत्र सुधाकर हांसदा ने किया झामुमो का समर्थन
डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने कहा कि जिस दिन सारंडा से गुजरने वाली मालगाड़ी या यात्री ट्रेन से लकड़ी की तस्करी में पकड़ी गई तो उसके चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. किरीबुरु-करमपदा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी खड़ी करने का क्या तुक है. अगर मालगाड़ी रेलवे का रूटीन वर्क के तहत खड़ी होती है तो रेलवे की जिम्मेदारी है कि उसकी बोगी में एक लकड़ी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-new-circle-officer-rajaram-singh-munda-took-charge/">Baharagoda

  : नए अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने लिया पदभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp