Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : फुटबॉल व तीरंदाजी आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा तीरंदाजी और फुटबॉल आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों के खाली स्थान को भरने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है. चाईबासा स्पोर्ट्स एसोसिएशन स्टेडियम में दो दिवसीय चयन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई. इसमें बालक एवं बालिका आयु वर्ग 10 से 14 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. इस प्रक्रिया में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच बीएस राव, सोनाराम चंपिया (एन आई एस) फुटबॉल कोच, प्रशिक्षक रिंकी कुजुर (आवासीय प्रशिक्षक, फुटबॉल चक्रधरपुर), गंगाधर नाग (प्रशिक्षक, तीरंदाजी कुमारडुंगी), प्रशिक्षक रियाज अहमद, राहुल कुमार (कोच, बैडमिंटन डे बोर्डिंग) उपस्थित थे. अंतिम रूप से चयनित बालक-बालिकाओं को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-questions-being-raised-on-the-sand-being-used-in-the-construction-of-eklavya-vidyalaya/">किरीबुरू

: एकलव्य विद्यालय के निर्माण में उपयोग किए जा रहे बालू पर उठ रहे सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही