Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल फुटबॉल अकादमी के लिये चयन ट्रायल 23 व 24 को चाईबासा में

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, बोकारो इस्पात संयंत्र की सेल फुटबॉल अकादमी के लिये (केवल झारखंड राज्य के खिलाड़ियों के लिए) प्रारंभिक चयन ट्रायल 23 एवं 24 अप्रैल की सुबह 7 बजे से सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान चाईबासा में होगा. इस चयन ट्रायल में योग्यता हेतु अनिवार्य निर्धारित मानदंड प्रतिभागियों के लिये रखी गई है. इसमें प्रतिभागी का जन्म वर्ष 1 जनवरी 2007 से 31 दिसम्बर 2008 के बीच होना चाहिए. प्रतिभागी को अनिवार्य रुप से एक वर्ष के अंदर नगरपालिका द्वारा जारी मूल जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा. अन्य प्रतिभागी की ऊंचाई (गोलकीपर के अलावा) 5 फीट 7 इंच तथा गोलकीपर की ऊंचाई 5 फीट 10 इंच होनी चाहिए. प्रतिभागियों का 28 दांत होना अनिवार्य है. चयन ट्रायल में अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की सत्यापित प्रति एवं फोटो कॉपी तथा साथ में दो फोटो लाना अनिवार्य है. प्रतिभागी कूलचंद्र कुजुर- 9204590817 एवं अर्जुन बानरा- 9973704221 के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-block-road-by-burning-tyres-mixed-effect-of-bandh/">चाईबासा

: छात्रों ने टायर जला कर किया रोड जाम, बंद का मिलाजुला असर
उल्लेखनीय है कि बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल (बीबीएफएस) प्राइवेट है, जो बहुत महंगा है और टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) प्राईवेट है पर टाटा स्पॉन्सर्ड है, लेकिन वहां इंट्री बहुत कठिन है. उनके बाद सेल फुटबॉल अकादमी (एसएफए) अच्छे फुटबॉल एकेडमियों में से एक है. पहले इसका चयन-ट्रायल सिर्फ धनबाद-बोकारो में होता था. इसलिए सारंडा व पश्चिम सिंहभूम जिले के खिलाड़ी उस तरफ जाने से कतराते थे. लेकिन अब यह सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा में हो रहा है. चाईबासा क्षेत्र में फुटबॉल का काफी क्रेज है. छोटे-बडे़ गांवों से लेकर शहरों तक सालों भर फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं. अनेक खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के बावजूद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. ऐसे खिलाड़ियों के लिये यह चयन ट्रायल शिविर बेहतर मौका होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही