Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : स्व. जयपाल सिंह मुंडा हॉकी टूर्नामेंट 23-24 फरवरी को, तैयारी शरू

Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरू स्थित स्व. जयपाल सिंह मुंडा हाॅकी कमेटी की ओर से 23 व 24 फरवरी को दो दिवसीय पूर्व हॉकी टुर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर कमेटी तैयारी में जुटी हुई है. स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा मेमोरियल हॉकी टुर्नामेंट का आयोजन मेघाहातुबुरू के हॉकी फीडर अकादमी मैदान में होगा. इस टुर्नामेंट में भाग लेने वाली पुरुष टीम से प्रवेश शुल्क के रुप में 1500 रुपये लिए जायेंगे, जबकि महिला टीमों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. उक्त जानकारी कमेटी के पदाधिकारी वीर सिंह मुंडा ने दी. उन्होंने कहा कि विजेता को ट्रॉफी एवं हॉकी स्टीक सेट, उपविजेता को ट्रॉफी और ट्रैकसूट, तृतीय स्थान वाली टीम को जर्सी सेट के अलावे टुर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर, बेस्ट गोलकीपर, अनुशासित टीम आदि को भी पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-should-be-an-inquiry-into-the-development-works-done-with-the-dmft-fund-john-miran-munda/">चाईबासा

: डीएमएफटी फंड से होने वाले विकास कार्यों की होनी चाहिए जांच : जॉन मिरन मुंडा

 19 फरवरी की शाम तक जमा होगी टीम की सूची 

टूर्नामेंट में प्रवेश को लेकर टीम की सूची 19 फरवरी की शाम तक जमा करना आवश्यक है. महिलाओं की छह टीम हिस्सा लेगी. सभी टीमों के खिलाड़ियों को समिति के द्वारा भोजन की सुविधा प्रदान की जायेगी. सभी मैच पश्चिमी सिंहभूम हॉकी संघ के नियमावली के तहत होंगे. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें वीर सिंह मुण्डा (मो० 7759872671), जगदीप महाराना (7482967799) एवं इलियास भेंगरा (9608707707) से सम्पर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही