Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल के वरीय प्रबंधक ने निःशुल्क शिक्षा के लिए पश्चिम पंचायत की मुखिया को लिखा पत्र

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन के वरीय प्रबंधक पीएंडए रमेश कुमार सिन्हा ने चार जुलाई को किरीबुरु पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किडो को पत्र लिखा. प्रबंधक ने यह पत्र सीएसआर योजना के तहत कक्षा बारहवीं तक निःशुल्क शिक्षा के लिए नौवीं कक्षा के छात्रों का नामांकन सारंडा सुवन छात्रावास में करने के संबंध में लिखा है. पत्र में कहा गया है कि किरीबुरु लौह अयस्क खदान ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सीएसआर योजना के तहत सारंडा सुवन छात्रावास में निःशुल्क शिक्षा के लिए नौवीं कक्षा के छात्रों का चयन किया जाना है. छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-despite-being-a-government-college-jain-commerce-college-is-giving-better-results-with-less-fees/">चाईबासा

: सरकारी महाविद्यालय होते हुए भी जैन कॉमर्स कॉलेज कम फीस लेकर दे रहा बेहतर परिणाम 

आवेदन प्राप्त होने के बाद दी जाएगी परीक्षा की तिथि की सूचना

उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद परीक्षा की तिथि की सूचना दी जाएगी. इसलिए आपसे अनुरोध है कि 20 जुलाई 2022 तक सारंडा सुवन छात्रावास में परीक्षा में बैठने के लिए किरीबुरु लौह अयस्क खदान के परिधीय गांवों के वंचित परिवारों के बच्चों को नामांकित करें. साथ ही उम्मीदवारों से संबंधित प्रमाण पत्र (अंकपत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड आदि) को सारंडा सुवन छात्रावास में भेजने की कृपा करें. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-pickup-van-overturned-uncontrollably-on-the-road/">चांडिल

: सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही