Search

 
 
 

Kiriburu : सेल की मेघाहातुबुरु खदान के स्क्रिनिंग क्षेत्र में पुलिया के नीचे लाल बैग से सनसनी

 
Kiriburu (Shailesh Singh): सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान के स्क्रिनिंग क्षेत्र स्थित सड़क किनारे पुलिया में पडा़ लाल रंग के ट्रॉली बैग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. घटना की सूचना पाकर किरीबुरु थाना प्रभारी मुनाजीर हसन तथा सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के पदाधिकारी व जवान ने पुलियाके  पास पहुंच काफी सावधानी ने बैग की जांच की और उसे खोला. खोलने के बाद बैग में कुछ नहीं पाया गया.

पुलिया के आसपास कोई आबादी नहीं

मेघाहातुबुरु खदान के अंदर से इसी कच्ची सड़क रास्ते सारंडा के ग्रामीण किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर में आना-जाना करते हैं. यह लाल ट्रॉली बैग इस पुलिया में कैसे आया यह जांच का विषय है. क्‍योंकि पुलिया के आसपास कोई आबादी नहीं है. पूरा क्षेत्र सेल मेघाहातुबुरु के खनन क्षेत्र के अधीन है.

सभी की सतर्कता अहम

लेकिन यह अच्छी बात रही कि लोगों ने ऐसे संदिग्ध बैग को देखकर पुलिस को सूचना दी जिससे सच्चाई का पता लग सका. वर्तमान में विधानसभा चुनाव का शोर है. नक्सली चुनाव में बाधा पहुंचाने का कार्य करते रहते हैं. ऐसे में सभी की सतर्कता अहम हो जाती है. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/four-dg-rank-ips-officers-will-retire-in-two-months/">दो

महीने में रिटायर हो जायेंगे डीजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही