Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सर्विसेस ने माइनिंग को किया पराजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन के तत्वावधान में केआरसी मैदान में आयोजित अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सर्विसेस ने माइनिंग को 15/9, 6/15, 15/10 से पराजित किया. सर्विसेस ने खिताब पर कब्जा कर लिया. विजेता और उप विजेता को मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय ने ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता एवं फाइनल के बेस्ट खिलाड़ी सर्विसेस के दुर्गेश उर्फ गोलू, बेस्ट स्मेसर मदन शर्मा, बेस्ट डिफेंडर टिकेश्वर बारीक, बेस्ट लिफ्टर रेमंड लाफरी चुने गये. इस प्रतियोगिता में किरीबुरु खदान की चार टीमें जिसमें माइनिंग, सर्विसेस, क्रसिंग प्लांट, जेनरल ब्लू भाग ले रही है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-workers-burnt-the-effigy-of-chief-minister-hemant-soren-in-barajamda/">नोवामुंडी

: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ाजामदा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

सीजीएम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

[caption id="attachment_613628" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Volleyball-Competition-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दोनों टीम के खिलाड़ी सीजीएम के साथ.[/caption] सीजीएम कमलेश राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि कार्य के अलावे बाकी बचे समय को आप खेल पर दे रहे हैं यह बेहतर बात है. खेल से खिलाड़ियों के साथ समाज का मनोरंजन होता है. आपसी एकता व भाईचारा बढ़ता है. खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. सेलकर्मी खेल के माध्यम से स्वस्थ रहेंगे तो हमारी कंपनी को भी फायदा होगा. जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे ने कहा कि खेल भावना ऐसा हीं बना रहे तथा आगे इससे भी बेहतर मैच होता रहे.  इस दौरान जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक डीबी जैकर, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, महाप्रबंधक सुकरा हो, उप महाप्रबंधक दीपेन लोहार, आर के राजा, सहायक महाप्रबंधक एसयू मेद्दा, अनिल कुमार, डॉ. मनोज कुमार, अजय शंकर मिश्रा, सूरज सिंह, मदन शर्मा, इशान सिंह कठोते, प्रफुल्ल मंडल, संजीव राय, जूबेर, सूरज मोहंती, पीके पंडा, बासु हेस्सा, प्रशांत बेहुरिया आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :शुरू">https://lagatar.in/the-first-solar-eclipse-of-the-year-has-started-a-special-sight-will-be-seen-in-the-sky-after-100-years/">शुरू

हो गया साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद आसमान में दिखेगा खास नजारा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही