Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : एटक यूनियन का सातवां ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन कान्फ्रेंस में 6 प्रस्ताव पारित

Kiriburu (Shailesh Singh) : दुनिया के मजदूरों एक हो, लाल सलाम के नारों के साथ एटक यूनियन का सातवां ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन कान्फ्रेंस किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एवं बोलानी एटक यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन किरीबुरु में सम्पन्न हुआ. 28 अप्रैल को सम्मेलन में प्रतिनिधि सत्र का प्रारंभ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं एटक का झंडोत्तोलन के साथ हुआ. राष्ट्रीय गीत तथा झंडा गीत के बाद आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड रमेंद्र कुमार ने किया. प्रतिनिधि सत्र के आरंभ में सम्मेलन में आए हुए पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. किरीबुरु एटक यूनियन के महामंत्री जगमोहन समद ने स्वागत भाषण में किरीबुरू के इतिहास पर चर्चा करते हुए अतिथियों का स्वागत किया. सेल के मजदूरों के वेज रिवीजन, 39 माह का एरियर, ग्रेच्युटी जैसे लंबित मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए, इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया गया. प्लांट तथा माइंस के उत्पादन तथा उत्पादकता से जुड़े ठेका मजदूरों की हालत जर्जर है. जिन्हें न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है. मिनिमम वेज मांगने पर गेट पास छीन लिया जाता है. इस पर लड़ाई जमकर लड़ने की घोषणा की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-atuc-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-incident-of-firing-at-hotel-hilltop-disclosed/">बोकारो

: होटल हिलटॉप पर फायरिंग की घटना का खुलासा

देश की आर्थिक व्यवस्था पर गंभीर खतरा : अमरजीत कौर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Amarjit-Kour.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एटक की केन्द्रीय महामंत्री कामरेड अमरजीत कौर ने देश की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था, जनतांत्रिक ढांचा, संसदीय जनवाद और समाजिक, संस्कृति पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने कहा कि जीरो भ्रष्टाचार की बात करने वाले प्रधानमंत्री अडानी के महाघोटाला पर चुप्पी साधे हुए हैं और जांच कराने को भी तैयार नहीं हैं. प्रतिनिधि सत्र में फेडरेशन के उप महासचिव कामरेड रामाश्रय प्रसाद सिंह ने चार साल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इसमें देश दुनिया एवं सेल, आरआइएनएल तथा माइंस की स्थितियों की विवेचना की. उन्होंने आने वाले दिनों में गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए मजदूर वर्ग को एकजुट होने पर जोर दिया. महासचिव के प्रतिवेदन पर प्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tenderers-did-not-reach-residential-school-tender-canceled/">मनोहरपुर

: नहीं पहुंचे टेंडर भरने वाले, आवासीय विद्यालय का टेंडर रद्द

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध

सम्मेलन में 6 प्रस्ताव पारित किया गया. जिसमें विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध एवं सेल में विलय का प्रस्ताव. सेल कर्मचारियों के लिए प्रबंधन एकतरफा  ग्रेच्युटी सीलिंग की वापसी. पूर्व की भांति ग्रेच्युटी भुगतान का प्रस्ताव. 21 जून 2021 के हड़ताल के पश्चात कर्मियों के स्थानांतरण वापस करने का प्रस्ताव. ठेका कर्मियों के लिए मिनिमम वेज तथा ठेकेदार बदलने पर मजदूर वही रहे का नीति लागू करने का प्रस्ताव. महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्ताव. डाक कर्मियों के यूनियन को पुनः मान्यता देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jawahar-navodaya-vidyalayas-entrance-examination-on-april-29-14-examination-centers-made-for-6244-candidates-across-the-district-including-the-city/">जमशेदपुर

: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को, शहर समेत जिले भर में 6244 परीक्षार्थी के लिए बनाये गये 14 परीक्षा केंद्र

51 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई

इस दौरान 51 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई. जिसमें रमेंद्र कुमार को अध्यक्ष,  विद्यासागर गिरी, के एस राव, बी एन सिंह, राजेंद्र बेहरा, रमेश सेठी, नवीन मुखर्जी, तरुण दास, कमलजीत मान को उपाध्यक्ष बनाया गया. जबकि डी आदि नारायण महामंत्री तथा रामाश्रय प्रताप सिंह अवर महामंत्री चुने गए. उत्पल कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सोनी, सत्येंद्र कुमार, बृजेश कुमार, शंभू चरण प्रमाणिक, रामा कृष्णा, जगमोहन समद, गुंजन कुमार, एसके सिंह सचिव चुने गए. अबू नसर को ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन का कोषाध्यक्ष चुना गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही