Search

 
 
 

किरीबुरु : जैंतगढ़ को प्रखंड बनाने के लिए अनेक प्रस्ताव पारित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 24 जुलाई को प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति की एक दिवसीय चिंतन बैठक श्री महावीर मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में हुई. बैठक में 8 पंचायत से मानकी-मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीति दल, के अलावा बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित थे. सारे वक्ताओं ने सभा में अपने विचार रखे और प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति ने कुछ प्रस्ताव पास किए. पारित प्रस्ताव में नया प्रखंड बनाने के लिए आंदोलन के लिए कोष की व्यवस्था करना, नव प्रखंड के लिए समिति का पुनर्गठन करने, आठों पंचायत के ग्रामीणों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाना मुख्य हैं. नया प्रखंड जैंतगढ़ में बने, क्योंकि यह सारे मापदंड को पूरा करता है. अगली बैठक 30 जुलाई को श्री महावीर मंदिर परिसर प्रांगण के सामुदायिक भवन में दोपहर दो से होगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-various-organizations-took-out-candle-march-regarding-ankita-murder-case/">मनोहरपुर

: अंकिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
बैठक में समिति के सचिव सह मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जमादार लागुरी, सामाजिक कार्यकर्ता सह समिति के सक्रिय सदस्य आमीर हिन्दुस्तानी, वैक्सीन मास्टर सह समिति के सक्रिय सदस्य शंभू गुप्ता, हसीन अख्तर, समिति के उपाध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संदेश सरदार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राय भूमीज, जगन्नाथपुर प्रमुख बुधराम पूर्ति, सियाल जोड़ा ग्रामीण मुंडा हेमंत कुमार महतो, महिला समिति अध्यक्ष प्रमिला पात्रों, मुंडा विनय पवांर, मानकी दीपक लागुरी, जैंतगढ़ मानकी गोपीनाथ राठौर, पूर्व मुखिया अर्जुन सरदार, जैंतगढ़ पंचायत के मुखिया प्रवीण पिंगुवा, पूर्व शिक्षक दुखदेशवर प्रसाद, करताल सिंह सरदार, शंभू चरण लागुरी, मनोज प्रधान, मुन्ना दास, सोवन पूर्ति, समीर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही