Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर हुई शिव चर्चा, भजन-कीर्तन के बाद लगा भंडारा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu: गुवा-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर बोकना गांव के समीप कारो नदी तट पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंदिर कमिटी के सदस्यों द्वारा हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर भगवा झंडे से मंदिर को सजाया गया. इस दौरान भारी संख्या में भक्तों ने मंदिर आकर पूजा अर्चना की. महिला मंडल द्वारा शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान जी के जन्म से लेकर सुंदरकांड को पढ़ा गया. अंत में भजन-कीर्तन किया गया. इसे भी पढ़ें: दिल्ली">https://lagatar.in/ruckus-stone-pelting-sabotage-many-injured-in-hanuman-jayanti-procession-in-delhis-jahangirpuri/">दिल्ली

के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में हंगामा, पथराव, तोड़फोड़, कई घायल

भक्तों के बीच खीर, पूरी, सब्जी, हलवा, शरबत का वितरण

उसके बाद मंदिर कमिटी के सदस्यों द्वारा भंडारे का आयोजन कर प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच खीर, पूरी, सब्जी, हलवा, शरबत का वितरण किया. इस दौरान मंदिर कमिटी के अध्यक्ष समीर कुमार पाठक, सुदीप दास, राज कुमार तांती, राम गुप्ता, प्रेम बहादुर, संतोष दास, मनोज पंडा, संगीता नायक, राहुल वर्मा, सुनील, प्रीतम बहादुर, रेनू देवी, बंधन दास सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-thieves-blew-jewelry-and-cash-worth-lakhs-from-two-rail-houses/">चक्रधरपुर:

चोरों ने दो रेल आवास से उड़ाए लाखों के गहने व नकद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही