Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : श्री श्री लोकेश्वर मंदिर में शिवलिंग प्रतिस्थापना को लेकर निकली शोभा यात्रा

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू के ऐतिहासिक श्री श्री बाबा लोकेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग प्रतिस्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हो गया है. बनारस से आए आचार्य आनंद प्रसाद त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, सूर्यकांत त्रिपाठी, जितेन्द्र तिवारी और किरीबुरु के आलोक मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ भोले शंकर का बेदी पूजन कराया. इसके बाद पंचअमृत, गंगाजल आदि से स्नान कराया गया. इस दौरान किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय एवं उनकी पत्नी सह किरीबुरु अधिशासी महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय, सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार व उनकी पत्नी समेत दर्जनों भक्त उपवास रखकर इस पूजा में शामिल हुये. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-pooja-singhal-gets-two-months-interim-bail-from-supreme-court-bail-with-many-conditions/">BREAKING

: पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो महीने की अंतरिम बेल, कई शर्तों के साथ मिली जमानत

शिव लिंग, नंदी को कराया नगर भ्रमण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Kiriburu-Shiv.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके बाद शिवलिंग, नंदी आदि देवी-देवताओं को फूलों से सजे खुले वाहन में सवार कर किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, मेन मार्केट, प्रोस्पेक्टिंग समेत पूरे नगर का भ्रमण हेतु शोभा यात्रा निकाली गई. इस शोभा यात्रा में हजारों महिला व पुरुष भगवान शंकर का गगन भेदी नारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. शोभा यात्रा में शामिल शिव भक्तों के लिये विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से विभिन्न चौक-चौराहों पर दूध, दही के शर्बत, लस्सी आदि की व्यवस्था की गई थी. जिस सड़क मार्ग से यह शोभा यात्रा निकली उस रास्ते की साफ-सफाई व पानी से धुलाई कराई गई थी. शोभा यात्रा के बाद शिवलिंग, नंदी आदि देवी-देवताओं को मंदिर प्रांगण में मंत्रोचारण के साथ स्थापित व प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crazy-husband-sets-wifes-house-on-fire-now-absconding/">जमशेदपुर

: सनकी पति ने पत्नी के घर पर लगा दी आग, अब हो गया फरार

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Kiriburu-Shiv-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक एसएस साह, महाप्रबंधक डीबी जैकर, महाप्रबंधक बीके मिंज, सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार, सहायक महाप्रबंधक रामबाबू डोराडला, उदय भान सिंह राठौर, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, सनत कुमार सेठी, बदन गिरि, अरविन्द चौहान, छोटू सिंह, विनय सिंह, दिलीप झा, अनिल पांडेय,  सूरज सिंह, जगमोहन समद, वीरेन्द्र मिश्रा, सुरेश पात्रो, पी के पंडा, संतोष प्रसाद, जलेश्वर गिरी, के के सिन्हा, धीरेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह, सुबोध मिश्रा, शिव शंकर प्रसाद, संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता आदि भारी तादाद में लोग मौजूद है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही