Search

 
 
 

किरीबुरू : आदिवासी ''हो'' एल्बम की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों मिला मौका

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्टार यूट्यूब चैनल के बैनर तले आदिवासी हो एल्बम ``गोजोआंञ माई आमा: बेगर -2``, अर्थात मर जाएंगे साथी तुम्हारे बगैर-2 का निर्माण किया जा रहा है. इसकी शूटिंग रविवार को सारंडा स्थित किरीबुरू एवं मेघाहतुबुरु के विभिन्न स्थानों पर की गई. इस एल्बम के प्रोड्यूसर विक्रम सिद्धू, निर्देशक चौधरी मुंडा, कैमरामैन लखींद्र कुंटिया, नायक सुमित बालमुचु, नायिका दीपिका देवगम, बाल कलाकार आर ध्रुव लागुरी, गीतकार बामिया चाम्पिया, संगीतकार दुरंग बगान स्टूडियो लोकेसाई, चंद्रमोहन चतोंबा, राजू गोप, दीपक सोय, बलभद्र बिरुली, श्याम बिरूवा, गोपी लागुरी आदि हैं. फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इस एल्बम में आदिवासी समुदाय की वास्तविक पीड़ा को दिखाया जाएगा. इसमें आदिवासियों का प्रेम, बीमारी व संघर्ष आदि से जुड़ी कहानी है. उन्होंने कहा कि मेघालया स्थित सन सेट प्वाइंट, मुर्गापाड़ा समेत अन्य स्थानों पर शूटिंग की गई. आने वाले कुछ दिनों में यह एल्बम जनता के बीच प्रदर्शित हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-party-workers-should-prepare-for-the-upcoming-lok-sabha-elections-madhu-koda/">चक्रधरपुर

: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता – मधु कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही