Search

किरीबुरु : मीना बाजार से अवैध दुकानों को स्वतः तोड़ रहे दुकानदार

  • सीजीएम ने अवैध दुकान हटाने के लिए दो दिन का दिया है समय
Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम के कडे़ रुख के बाद मीना बाजार क्षेत्र में बने अवैध अपने-अपने दुकानों को स्वतः तोड़ने का कार्य दुकानदारों ने आज प्रारम्भ कर दिया. इन तमाम दुकानदारों को मेघाहातुबुरु प्रबंधन द्वारा मीना बाजार में हीं दुकान आवंटित किया गया है तथा जो दुकान लेना चाहते हैं उन्हें दुकान आवंटित किया जायेगा. सीजीएम सेलबम ने अवैध रुप से बनी तमाम दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानें हटाने हेतु दो दिन का समय दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-co-gamhariya-started-voter-verification/">आदित्यपुर

: सीओ गम्हरिया ने शुरू किया मतदाता पुनरीक्षण
जो दुकानदार अपनी दुकान नहीं हटायेंगे उनका आवंटन रद्द करने के साथ अवैध दुकान को प्रबंधन स्वयं तोड़कर सारा सामान जब्त कर ले जाने की बात कही है. इसी भय से दुकानदारों ने अपनी दुकानें तोड़ना प्रारम्भ करने के साथ-साथ सेल द्वारा आवंटित दुकानों में शिफ्ट करने लगे हैं. प्रबंधन मीना बाजार के चारों तरफ बाउन्ड्री, पूरे बाजार क्षेत्र में पेबर ब्लॉक, शौचालाय, बिजली, पानी आदि तमाम सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी प्रारम्भ कर दी है, ताकि बेहतर सुविधाओं के बीच स्थानीय बेरोजगार दुकान खोल अपना व परिवार का जीविकोपार्जन कर सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp