Search

 
 
 

किरीबुरु : बैंक मोड़ के दुकानदारों ने भव्य तरीके से की माता लक्ष्मी की पूजा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : लक्ष्मी पूजा कमिटी, बैंकमोड़, किरीबुरु के तत्वावधान में बैंकमोड़ के दुकानदारों ने आम भक्तों के सहयोग से भव्य तरीके से लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया. इस दौरान मां लक्ष्मी, सरस्वती व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई. पूरे बैंकमोड़ क्षेत्र को आकर्षक लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया था. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ranchi-two-criminals-of-kodha-gang-arrested-were-planning-to-execute-the-incident/">रामगढ़

: कोढ़ा गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
पूजा के दूसरे दिन एक नवम्बर की शाम 6 बजे से बंगाली क्लब में बुग्गी-वुग्गी एवं 3 नवम्बर की दोपहर 1 बजे से महाभोग का आयोजन होगा. प्रतिमा विसर्जन 4 नवम्बर को होगा. इस दौरान अध्यक्ष चंदन जायसवाल, सचिव शंभू नाथ साहू, विजय गुप्ता, प्रह्लाद प्रधान, तुषार वैभव, कुंदन कुमार झा, राजकिशोर महतो, राम नारायण राय, जयराम केराई, सूर्या मोहंती, राकेश महतो आदि कमिटी के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही