Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु के शॉपिंग सेंटर की दुकानें बंद, आवंटन का इंतजार, शौचालय में पानी नहीं

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल के मेघाहातुबुरु टाउनशिप का एकमात्र शॉपिंग सेंटर वीरान हो गया है. पहले यहां जरुरत की सभी दुकानें हुआ करती थीं. शहर के तमाम सेलकर्मी व अन्य खरीदारी करते थे. शॉपिंग सेंटर सुबह से देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहता था. आज आलम यह है कि इस शॉपिंग सेंटर में एक होटल समेत 15 दुकानों में 10 दुकानें प्रायः बंद रहती हैं. इस कारण कोई ग्राहक अब यहां नहीं जाना चाहते हैं. पास के मीना बाजार व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वैध व अवैध तरीके से दुकानें बनाई गई हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-said-the-deed-cannot-be-canceled-just-because-the-property-was-registered-in-kolkata/">झारखंड

HC ने कहा-कोलकाता में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हुई, सिर्फ इसलिए डीड रद्द करना उचित नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Shouchalay.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सेल की मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने शॉपिंग सेंटर की जर्जर दुकानों व आवासों का रिनोवेशन बीते दिनों कराया, लेकिन ठेकेदार द्वारा आज तक यहां के दोनों शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया. इस वजह से बाहरी पर्यटक अथवा आम महिला ग्राहकों को शौच जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाएं शौचालय में लगा ताला देख लौट जाती हैं और खुले में शौच जाने को मजबूर रहती हैं. दुकानदारों ने बताया की शौचालय में पानी का कनेक्शन ठेकेदार ने नहीं दिया है. पानी टंकी भी नहीं लगाया गया है. इस समस्या का समाधान सेल प्रबंधन जल्द कराये. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-welcomed-the-new-year-by-cutting-cake-and-dancing/">किरीबुरु

: नववर्ष का स्वागत केक काट और डांस कर लोगों ने किया
दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि सेल प्रबंधन अपने सेलकर्मियों व लोगों की सुविधा हेतु यह शॉपिंग सेंटर बनाकर विभिन्न सामान की दुकान खोलने के लिए दुकानदारों को दुकान व उसके ऊपर मकान आवंटित किया था. लेकिन आज के समय कई दुकानदार दुकान बंद कर बाहर पलायन कर गये हैं. जो दुकानदार यहां से चले गये हैं अथवा अपनी दुकान नहीं खोलते हैं, वैसे दुकानदारों को सेल प्रबंधन नोटिस जारी कर दुकान हैंडओवर लेने तथा इन दुकानों को इच्छुक लोगों को नये सिरे से जल्द आवंटित करें, ताकि यहां फिर से ग्राहकों की रौनक लौट सके. सूत्रों का कहना है कि कुछ दुकानदार जो यहां से पलायन कर गये हैं, वह सेल की इन दुकानों को गलत तरीके से अन्य लोगों को बेचने के प्रयास में हैं. लेकिन लोग इस डर से नहीं खरीद रहे हैं कि यह सेल की संपत्ति है. अवैध तरीके से अगर खरीद लिये और बाद में सेल प्रबंधन दूसरे को दुकान आवंटित कर देगा तो लाखों रुपये डूब जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही