Search

किरीबुरु : झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले व दुकानदारों को विस्थापित होने नहीं दिया जायेगा : बाबूलाल मरांडी

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु टाउनशिप क्षेत्र में अवैध तरीके से दशकों से बसे दुकानदारों व ग्रामीणों को विस्थापित होने नहीं दिया जायेगा. यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सेल की मेघालया गेस्ट हाउस में मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम एवं किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय से बातचीत के बाद लगातार न्यूज से कही. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सेल खदान की स्थापना काल से यहां हजारों लोग बसे अथवा बसाये गये थे. कारण यह कि खदान में काम करने वाले मजदूरों व सेलकर्मियों के खाने के लिये होटल, सब्जी, राशन, चाय आदि की दुकानों के साथ-साथ सैलून आदि सभी कुछ जरूरी था. यह सभी आवश्यक सेवाएं होती हैं. इससे कोई वंचित नहीं कर सकता है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-eight-people-became-unconscious-due-to-lightning/">गोड्डा

: वज्रपात से आठ लोग हुए बेहोश, घटना देख अधेड़ को हुआ ब्रेन हेमरेज

सरकार के दबाव में अतिक्रमण हटाने को बाध्य : प्रबंधन

सेल प्रबंधन ने कहा कि झारखंड सरकार के दबाव की वजह से वे इन्क्रोचमेंट हटाने को बाध्य हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसके लिये वे सरकार व वन विभाग से बात करेंगे. अगर बात नहीं सुनती है तो वर्ष 2024 में भाजपा की सरकार निश्चित आ रही है. हमारी सरकार आते ही इन सारे झुग्गी-झोपड़ियों व दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से बसाने का कार्य करेंगे. लोगों के लिये नई कॉलोनी बसाकर सारी सुविधाओं से लैस करेंगे, ताकि उनके घर भी बाहरी पर्यटक आकर दो-चार दिन ठहर सकें. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-five-people-of-the-same-family-injured-due-to-house-collapse/">लोहरदगा

: मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

डीएमएफटी फंड में 400 करोड़ रुपए आते हैं प्रतिवर्ष

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खदान क्षेत्र के लोगों का विकास हेतु डीएमएफटी फंड का गठन किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंडा क्षेत्र के विभिन्न खदानों से प्रतिवर्ष 400 करोड़ रुपये डीएमएफटी फंड में आती है. इन पैसों से खदान से प्रभावित गांव क्षेत्र को विकास मामले में चमकाया जा सकता था, लेकिन आज तक प्रभावित गांवों के विकास हेतु कोई कार्य नहीं कर डीएमएफटी के पैसों की बंदरबांट सरकार में शामिल लोग एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कर रहे हैं. हमारी सरकार आते ही डीएमएफटी फंड का सही इस्तेमाल कर प्रभावित गांवों का विकास एवं लोगों की स्थिति सुधारी जायेगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-pump-house-lying-idle-for-four-years-without-electricity-connection/">चाकुलिया

: बिजली कनेक्शन के बिना चार साल से बेकार पड़ा है पंप हाउस

सारंडा में पर्यटन की अपार संभावनाएं

उन्होंने कहा कि सारंडा एशिया का सबसे बड़ा एवं खूबसूरत जंगल है. यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. हमारी सरकार बनते ही सारंडा को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जायेगा. पर्यटकों के रहने व भ्रमण हेतु सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किये जायेंगे. इन सारे कार्यों के लिये सरकार का एक भी पैसा इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि डीएमएफटी फंड के पैसों से ही पूरे क्षेत्र को चमका दिया जायेगा. इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने सेल अस्पताल में चिकित्सकों व संसाधनों की भारी कमी का मुद्दा उठाया. इस पर सेल अधिकारियों ने कहा कि इस जंगल क्षेत्र में कोई चिकित्सक आना नहीं चाहता. काफी प्रयास से जल्द ही दो चिकित्सक यहां आ रहे हैं. सेल प्रबंधन सीएसआर के तहत विभिन्न स्कूलों में शिक्षक एवं करमपदा, थोलकोबाद क्षेत्र के बच्चों के लिये बस उपलब्ध कराते आ रही है. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन पूर्ति आदि भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//