Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : झुग्गी-झोपड़ी दुकानदार संघ ने बाबूलाल को समस्या से कराया अवगत

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से सेल की मेघालया गेस्ट हाउस में शनिवार को किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के झुग्गी-झोपड़ी दुकानदार संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर मिला. उन्हें सेल की टाउनशिप में अवैध तरीके से पिछले 50 वर्षों से दुकान व घर बनाकर रह रहे लोगों की समस्या से अवगत कराया. बताया कि सेल प्रबंधन उन्हें हटाने के प्रयास में है. सेल प्रबंधन का कहना है कि झारखंड सरकार किरीबुरू खदान का साउथ एवं मेघाहातुबुरु खदान का सेंटर ब्लॉक पहाड़ी की लीज स्वीकृति खनन हेतु इसलिए नहीं दे रही है, क्योंकि सरकार ने लीज क्षेत्र के तमाम अतिक्रमित घर, दुकान, बस्तियों को हटाने के लिए कहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-servant-anita-biruwa-demands-village-munda-to-keep-the-anganwadi-center-at-its-original-place/">चाईबासा

: सेविका अनिता बिरुवा ने ग्राम मुंडा से की आंगनबाड़ी केंद्र यथास्थान रखने की मांग

सेटअप तैयार होने के बाद अब भगाने की तैयारी

सेल के लीज क्षेत्रों में अवैध तरीके से बसे दुकानदारों व स्थनीय लोगों का कहना है कि उन्होंने घर व दुकान प्रबंधन के मौखिक आदेश व सहमति से बनाया था. प्रबंधन को अपने सेलकर्मियों के लिए इस शहर में खाद्यान्न व अन्य जरूरी समानों के लिए दुकानदारों तथा खदानों में काम करने के लिये मजदूरों की आवश्यकता थी. शुरू-शुरू में इस घने जंगल में स्थित खदान में कोई काम करना नहीं चाहता था. प्रबंधन लोगों को पकड़-पकड़ कर यहां लाती थी. तब प्रायः लोग यहां के जंगल, मौसम, तमाम प्रकार की असुविधा देख भाग जाते थे. जो यहां पर रहे उसे प्रबंधन ने झोपड़ी, दुकान बनाने की तब इजाजत दी. इसके लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराया. आज जब खदान ने अपना सारा सेटअप तैयार कर लिया है तो उन्हें भगा रही है. इस पर बाबूलाल मरांडी ने 24 सितंबर की सुबह सेल अधिकारियों से वार्ता कर समस्या को जानने व उसका समाधान के लिए प्रयास का भरोसा दिया. बाबूलाल मरांडी से मिलने वालों में मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, पूर्व जीप सदस्य शंभू हाजरा, संतोष प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, अजय जयसवाल, मो असलम, जरिना खातुन, आदिति पंडा, सरिता पात्रो, शंकर गिरी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही