Search

 
 
 

किरीबुरू : हाट-बाजार से लौट रहा छोटा हाथी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दर्जनों घायल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : साप्ताहिक हाट से वापस लौटने के क्रम में छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार दो ग्रामीण जिसमें बड़ा पुनसिया गांव निवासी सुनिया सिंकु एवं सागरकट्टा निवासी सुशील महतो की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि मटिया सिंकु, सोमा सिंकु, गोविंद सिंकु, मैथली सिंकु, जयंती सिंकु, सहदेव बारिक, सोना दिग्घी, चांदनी कुंजिया, मागिया सिंकु, लखन सिंकु, तुरी सिंकु, कौदमा सिंकु, रोया सिंकु, जानो सिंकु, बोंज बानरा आदि ग्रामीण घायल हुए हैं. यह घटना नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अन्तर्गत मृगलेंडी के पास सोमवार की शाम की है. घटना में घायल सभी को जगन्नाथपुर स्थित सीएचसी में लाया गया है. सभी घायलों का इलाज जारी है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mla-sanjeev-sardar-gave-financial-support-for-marriage/">डुमरिया

 : विधायक संजीव सरदार ने शादी के लिए किया आर्थिक सहयोग

गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा किया गया रेफर

गंभीर रूप से घायल कुछ को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि एक छोटा हाथी वाहन पर सवार होकर लगभग 18 लोग साप्ताहिक हाट-बाजार गम्हरिया से सागरकट्टा जा रहे थे. तभी उक्त स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टोंटो पुलिस ने छोटा हाथी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों की हाट-बाजार से छोटे वाहन पर सवार होकर भेड़ बकरियों की तरह लादकर ग्रामीणों को लाया जाता है. इससे वाहन मालिकों की मोटी कमाई भी होती है. वाहन के चालक हाट-बाजार में नशापान भी कर लेते हैं. जिससे दुर्घटना की हमेशा संभावना बनी रहती है. परिवहन विभाग व पुलिस क्षमता से अधिक लोगों को वाहन पर सवार करने से रोकने का कार्य भी नहीं करती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही