Search

 
 
 

किरीबुरू : बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छह जुलाई की अहले सुबह से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु समेत पूरे सारंडा क्षेत्र में जारी भारी वर्षा से जन-जीवन प्रभावित होने के साथ मौसम सुहाना हो गया है. वर्षा ने किसानों के चेहरें पर जहां खुशी ला दी है. वहीं तापमान में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. वर्षा की वजह से स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में परेशानी हुई, सड़कों पर विरानी छाई है. वर्षा होने से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर कोहरे से घिर गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-and-cell-workers-of-meghahatuburu-are-scared-of-elephants-in-rangaring-dam-area-of-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा के रांगरिंग डैम क्षेत्र में हाथियों से ग्रामीण व मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी भयभीत

किरीबुरु का तापमान लुढ़का

[caption id="attachment_689785" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/kiriburu-barish-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मेघाहातुबुरु में कोहरा छाया.[/caption] दूसरी तरफ सारंडा के किसान सह मानकी लागुड़ा देवगम ने बताया कि वर्षा सही समय पर प्रारम्भ होने से निश्चित हीं हम किसानों को लाभ मिलेगा. क्योंकि सारंडा के किसानों की पूरी खेती वर्षा पर आधारित है. हम वर्तमान में अपने खेतों में धान, बरबट्टी, मक्का, गंगई आदि फसल लगा रहे हैं. वर्षा की वजह से किरीबुरु का न्यूनतम तापमान आज 21 डिग्री एवं अधिकतम 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-and-cell-workers-of-meghahatuburu-are-scared-of-elephants-in-rangaring-dam-area-of-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा के रांगरिंग डैम क्षेत्र में हाथियों से ग्रामीण व मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी भयभीत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही