Search

 
 
 

किरीबुरू : जगन्नाथपुर में ओडिशा से जारी पुराने चालान पर हो रही बालू की तस्करी

 
Kiriburu (Shailesh Singh): जगन्नाथपुर पुलिस ने जैतगढ़-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर सियालजोड़ा गांव क्षेत्र से बालू लदे एक हाइवा (ओडी 19 सी-1875) को पकड़ा है. बालू लदे इस हाइवा पर वर्ष 2022 का खनन चालान होने की बात कही जा रही है जो चर्चा का विषय है. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए खनन विभाग को पत्र लिखा है. जांच के बाद अगर बालू से संबंधित चालान गलत पाया जाता है तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू करेगी. फिलहाल हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक फरार बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-sentence-and-fine-of-rs-10000-for-murder-convict/">चाईबासा

: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माना

हाइवा के धक्के से गांव की बिजली हुई गुल

लोगों के अनुसार 28-29 मई की रात उक्त हाइवा तेज रफ्तार में जैतगढ़ क्षेत्र से सियालजोड़ा के रास्ते नोवामुंडी की तरफ जा रहा था. तभी सियालजोड़ा गांव के समीप पीपल पेड़ में हाइवा ने  टक्कर मार दी, जिससे पेड़ की टहनी टूटकर पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार पर जा गिरी. इस घटना के बाद तार में तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ व गांव की बिजली गुल हो गई. इस घटना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे एवं इसकी सूचना जगन्नाथपुर पुलिस को दी. थाना प्रभारी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने उक्त हाइवा को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर आगे खड़े अवस्था में जब्त किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-sentence-and-fine-of-rs-10000-for-murder-convict/">चाईबासा

: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माना

डीआईजी के निर्देश पर जारी है कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार वाहन में मौजूद बालू का चलान वर्ष 2022 का था जो ओडिशा के चंपुआ तहसीलदार द्वारा जारी किया गया था. गौरतलब है कि ओडिशा क्षेत्र के बालू घाटों से झारखंड के जैतगढ़ के रास्ते फर्जी चालान से निरंतर बालू की तस्करी हो रही है. बीते दिनों कोल्हान डीआईजी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस ने जैतगढ़ के गुमुरिया, मुन्डुई क्षेत्र में औचक छापेमारी कर अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ा गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही