Search

 
 
 

किरीबुरू : बाइक में निकला सांप, युवक ने कूदकर बचाई जान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है. सांप जंगल से लेकर लोगों के घरों में घूस कर काट रहे हैं. लेकिन अब यह सांप लोगों के खडे़ वाहनों में भी अचानक बैठ जा रहे हैं. इससे वाहन चालकों को भी सांप के काटने का खतरा बढ़ गया है. ऐसी हीं घटना बीती रात रविवार को किरीबुरु के बैंक मोड़ के पास देखने को मिली. बैंक मोड़ स्थित एक दुकान से समान लेने एक युवक आया. युवक पास में मोटरसाइकिल खड़ा कर दुकान के अंदर गया. इसी दौरान एक सांप उसके मोटरसाइकिल में जा बैठा. युवक दुकान से आकर बाइकपर बैठा हीं था की कुछ लोगों की नजर सांप पर पड़ी. इसके बाद युवक ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई. सांप को भगाने के बाद युवक सुरक्षित अपने घर गया. इसे भी पढ़ें :सावन">https://lagatar.in/koderma-on-the-last-monday-of-sawan-taking-water-from-jharnakund-dham-kanwariyas-performed-jalabhishek-in-dhwajdhari-dham/">सावन

की अंतिम सोमवारी, झरनाकुंड धाम से जल लेकर कांवरियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही