Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : गरीब वृद्धा की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता व सेल अधिकारी की पत्नी

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरू टाउनशिप सिविल ऑफिस के पीछे टीओपी हाटिंग में रहने वाली अत्यंत गरीब वृद्धा शुरु चातोम्बा की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पंडा व सेल अधिकारी की पत्नी लक्ष्मी प्रिया साहू आगे आई है. 80 वर्षीय वृद्धा शुरु चातोम्बा के परिवार में कोई नहीं है जिस कारण वह अकेली रहती है. वृद्धा की एक बेटी है जो बाकल हाटिंग में अपने पति साथ रहती है. वह भी अत्यन्त गरीब है. वह अपनी मां की देखभाल नहीं कर सकती है. हालांकि वह दो-तीन माह में एक-दो बार मां से मिलने आती है. वृद्धा के पास सरकारी राशन कार्ड भी नहीं है. इस वजह से उसे सरकारी राशन नहीं मिलता है. वर्ष 2019 से सारंडा क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पंडा हर माह उन्हें राशन व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cyber-criminals-are-cheating-farmers-by-posing-as-officers-of-jspl/">चाईबासा

: जेएसपीएल का अधिकारी बनकर साइबर अपराधी किसानों से कर रहे ठगी

संपन्न लोगों से मदद करने की अपील 

अब पिछले कुछ माह से वृद्धा बीमार रहने की वजह से खाना बनाने में असमर्थ है. ऐसे में संतोष पंडा ने वृद्धा को चूड़ा-गुड व अन्य सूखा खाद्यान्न की व्यवस्था की है. वृद्ध महिला को जमीन पर ठंड में सोते देख उन्होंने कई लोगों से मदद की अपील की थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद सेल मेघाहातुबुरू खदान के सहायक महाप्रबंधक सुरेश कुमार साहू की पत्नी लक्ष्मी प्रिया साहू मदद को आगे आयी. उन्होंने वृद्धा को एक फोल्डिंग बेड, बिस्तर, चादर आदि उपलब्ध कराया. संतोष पंडा ने बताया की अगर समाज में संपन्न लोग थोड़ा-थोड़ा सहयोग के लिये आगे आयेंगे तो हम सभी के प्रयास से सैकड़ों वृद्ध व जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही