रंजन की करतूतों की जब हम तथ्य छाप रहे थे, सबने साध रखी थी चुप्पी
निःशुल्क दी जाती है शिक्षा
[caption id="attachment_628737" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="219" /> संतोष पंडा बच्चों को पढ़ाते.[/caption] क्योंकि यहां बच्चों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त कोई घर अथवा कमरा नहीं है. तीनों स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी की निःशुल्क शिक्षा दी जाती है. ढ़ाई वर्ष से लेकर छः वर्ष तक के बच्चे यहां पढ़ते हैं. कलैता स्कूल में 35, धर्नादिरी में 45 एवं हिल्टॉप में 25 बच्चे पढ़ते हैं. इन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, ड्रेस एवं शिक्षा सामग्री दी जाती है. बच्चों को गांव के हीं पढे़ लिखे युवक-युवतियां पढ़ाते है और संतोष पंडा ईन्हे मानदेय भी देते हैं. ऐसे सुदूरवर्ती गांवों में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए स्कूल नहीं होने से बच्चों को परेशानी हो रही थी. इस समस्या को दूर करने के लिए संतोष पंडा ने हिल्टॉप में पांच वर्ष पूर्व एक स्कूल खोला. उसके बाद दो वर्ष पहले कलैता में और अब धर्नादिरी में स्कूल खोला. इसे भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/a-terrorist-killed-in-jammu-and-kashmirs-baramulla-firing-started-again-in-rajouri/">जम्मू-कश्मीर
के बारामूला में एक आतंकी ढेर, राजौरी में फिर गोलीबारी शुरू
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे मुखिया
[caption id="attachment_628736" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="197" /> कलैता स्कूल के बच्चों के साथ मुखिया व संतोष पंडा की तस्वीर[/caption] संतोष पंडा द्वारा संचालित सारंडा के सुदूरवर्ती गांवों में उक्त स्कूलों को देखने किरीबुरु पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो, मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपि मुंडा, मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो एवं पंचायत सेवक ज्योतिष लागुरी शुक्रवार को स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे. बच्चों को घने जंगलों में पेड़ के नीचे पढ़ते देख सभी काफी प्रभावित हुये एवं संतोष पंडा के इस प्रयास व कार्य की सभी ने सराहना की. सभी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा काफी महंगी होती जा रही है. गरीब बच्चों व उनके अभिभावकों के परेशानी खड़ी हो गई है. ऐसे में यह स्कूल गरीब बच्चों व उनके अभिभावकों के लिये वरदान साबित हो रहा है. ऐसे स्कूलों को सरकारी सहायता प्राप्त कराया जाना चाहिए ताकि संचालक प्रोत्साहित होकर आगे और स्कूलों का संचालन कर सके. मौके पर पतरस बिरूली, मसीह मुंडू, उषा मुंडू, लाको तिडू, श्रीराम ओराम, मानी पूर्ति मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :भागलपुर:">https://lagatar.in/bhagalpur-central-state-minister-ashwini-kumar-choubeys-8-lakh-29-thousand-rupees-fraud-accused-arrested/">भागलपुर:
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे से 8 लाख 29 हजार रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment