Search

 
 
 

किरीबुरू : लिपुंगा स्कूल में पानी संबंधित समस्या का समाधान एक सप्ताह के अंदर - कार्यपालक अभियन्ता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : लगातार न्यूज का खबर का हुआ असर. पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियन्ता अवीक अम्बाला ने कनिय अभियन्ता कामदेव उरांव को लिपुंगा गांव स्थित स्कूल में एक सप्ताह के अंदर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि लगातार न्यूज ने 27 जुलाई को लिपुंगा गांव के स्कूल में पानी समस्या से संबंधित खबर चलाया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-sanskrit-department-of-kolhan-university-planted-saplings/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
लिपुंगा स्कूल के बच्चे नदी में लाल व प्रदूषित पानी से बर्तन धोते व पानी का इस्तेमाल करते तस्वीर के अलावे लगभग एक किलोमीटर दूर एक चापाकल से मध्याहन भोजन पकाने हेतु पानी लाते तस्वीर छपी थी. बच्चे खाना खाने से पहले व बाद में अपनी-अपनी थाली व बर्तन नदी का लाल व प्रदूषित पानी अथवा गड्ढा में जमा वर्षा का प्रदूषित पानी से धोने को मजबूर हैं. नदी में बर्तन धोने के दौरान पैर फिसलने से किसी बच्चे के बहने व डूबने से मौत की भी संभावना बनी रहती है. संबंधित खबर चली थी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-sanskrit-department-of-kolhan-university-planted-saplings/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

पाइप लाइन से स्कूल में पानी देने का आदेश 

कार्यपालक अभियन्ता ने बताया कि हमने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर उक्त स्कूल में पेयजल से संबंधित समस्या का स्थायी समाधान कर दी जाएगी. पिछले दिनों हीं उक्त गांव में 10 स्थानों पर डीप बोरिंग होने की बात कही गई है. उसी बोरिंग से पाइप लाइन के माध्यम से स्कूल में पानी देने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/chandil-land-dispute-could-not-be-settled-in-chilgu-rehabilitation-smp-office-bearers-returned/">धनबाद

: झरिया प्रखंड के शिक्षकों को दिया गया दृष्टि जांच का प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही