Search

 
 
 

किरीबुरु : सारंडा में नक्सलियों के नाम पर कुछ लोग फैला रहे अफवाहें

 
  • छोटानागरा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों में है भय का वातावरण
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की लूक-छीप कर जारी गतिविधियां से कुछ गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं. नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियां को लेकर कुछ लोग तरह तरह का अफवाह फैलाकर ग्रामीणों में भी भय पैदा करने का कार्य कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व कोल्हान जंगल से सारंडा में नक्सलियों का प्रवेश व अचानक गतिविधियां तेज करने की सूचना के बाद कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने नक्सलियों के विचरण वाले सारंडा के विभिन्न खाली क्षेत्रों में सीआरपीएफ की भारी तैनाती कर रखी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-training-program-for-women-police-officers-inaugurated/">रांची

: महिला पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
सीआरपीएफ व पुलिस के जवान छोटानागरा व जराईकेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत सारंडा के सुदूरवर्ती जंगल में जहां-तहां अस्थाई कैम्प स्थापित कर निरंतर सर्च आपरेशन चला रहे हैं. सीआरपीएफ की घेराबंदी की वजह से नक्सली छोटी-छोटी टीम में अथवा ग्रामीणों की वेष में जहां-तहां छुप कर रह रहे हैं. सूत्रों के अनुसार अभी भी नक्सली छोटानागरा व मनोहरपुर थाना के सीमांत संकुरा, चिडि़या, दुबिल क्षेत्र के जंगलों से कुम्बिया व सलाई के बीच से लेम्ब्रे, काशिया-पेचा गांव क्षेत्र के जंगलों को पार कर गुआ थाना सीमा होते कोल्हान जंगल में आना-जाना कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahuls-attack-on-bjp-every-third-youth-of-up-is-suffering-from-the-disease-of-unemployment/">राहुल

का भाजपा पर हल्ला बोल… यूपी का हर तीसरा युवा बेरोजगारी की बीमारी से ग्रसित है
दूसरा मार्ग ममार व अंकुआ गांव के बीच जंगल होते नदी पार कर कोल्हान जंगल तथा तीसरा मार्ग कुमडीह, गुआ खदान के पीछे पहाड़ी, जोजोगुटू, काशिया-पेचा व गंगदा होते कोल्हान जंगल में आना-जाना कर रहे हैं. लेकिन इस गतिविधियां के क्रम में गांवा से सम्पर्क को पूरी तरह नजरअंदाज किये हुये हैं. विभिन्न गांवों के अपने कुछ पुराने समर्थकों से जरूरी खाद्यान्न व व्यवस्था के साथ-साथ सूचनाएं एकत्रित कर रहे हैं. पुलिस व सीआरपीएफ भी इनके सहयोगियों पर पैनी नजर रखे हुये है. आने वाले दिनों में बड़ी सफलता अर्जित करने की संभावना जताई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही