Search

Kiriburu : सोनाराम सिंकु को जगन्नाथपुर से कांग्रेस से दोबारा मिला टिकट

Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेस पार्टी ने पुनः टिकट दिया है. अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला सोनाराम सिंकु, भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद गीता कोड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के बीच देखने को मिलेगा. इस सीट पर इंडिया गंठबंधन में शामिल झामुमो के लोग भी अपना दावा ठोकते रहे. कांग्रेस नेता सन्नी सिंकू और पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के भी कांग्रेस से टिकट लेने का भरपूर प्रयास करने की भी चर्चा होती रही. लेकिन अंतत: सोनाराम सिंकु टिकट पाने में सफल रहे. टिकट मिलने पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमको मिल चुका है. झारखंड में दोबारा हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जगन्नाथपुर की जनता पूरी तरह से तैयार है. कोल्हान से भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है. भाजपा के चार पूर्व मुख्यमंत्री हमारे मुख्यमंत्री के सामने टिक नहीं पाएंगे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-jakmo-will-decorate-route-number-32-during-chhath-puja/">Adityapur

  : छठ पूजा में मार्ग संख्या 32 को सजायेगा जकमो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp