Search

 
 
 

Kiriburu : मनोहरपुर के काशीजोड़ा में संचालित हब्बा-डब्बा को एसपी ने कराया बंद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर थाना अन्तर्गत कोलपोटका पंचायत के काशीजोड़ा गांव में 12 अक्टूबर को बडे़ स्तर पर हब्बा-डब्बा एवं मुर्गापाड़ा जैसे अवैध जुआ का खेल शुरू किया गया था. यहां हब्बा-डब्बा की पांच पालियां लगाई गईं थीं. भारी भीड़ के साथ जुआ का खेल भी प्रारम्भ हो चुका था. इसी बीच पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर को इस जुआ के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने मनोहरपुर थाना पुलिस को जुआ स्थल पर भेज उसे बंद कराने का आदेश दिया. हालांकि देर शाम तक मुर्गा लड़ाई का खेल जारी रहा. सबसे आश्चर्य की बात यह देखी गई कि पुलिस टीम के आने से पहले हब्बा-डब्बा के मुख्य संचालक के पास किसी पुलिस वाले का फोन आता है तथा उसे अविलम्ब सारा जुआ का पाली हटाने को कहा जाता है. इसके बाद मुख्य संचालक ने पांचों जुआ की पाली को अविलम्ब हटाने का निर्देश दिया. आनन-फानन में सारा सेटअप हटा लिया जाता है. दबी जुबान से ग्रामीणों ने एसपी के प्रति आभार जताया. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-ratan-tata-brought-tears-to-everyones-eyes-chaibasa-chamber-paid-tribute/">Chaibasa

: रतन टाटा कर गए सबकी आंखें नम, चाईबासा चेम्बर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही