Search

 
 
 

Kiriburu : श्री श्री लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर तालाब छठ घाट सजधज कर अर्घ्‍य के लिए तैयार

 
Kiriburu (Shailesh Singh): किरीबुरु स्थित श्री श्री लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर तालाब छठ घाट को सेल की किरीबुरु प्रबंधन ने मंदिर कमिटी के साथ मिलकर से साफ-सफाई और सजावट कराई है. मंदिर तालाब के चारों तरफ के घाटों व टूटी सीढ़‍ियों की मरम्मत के अलावे आकर्षक तरीके से रंग-रोगन कर चमका दिया गया है.

चारों तरफ लगाये गये बेहतर लाइट

इसके अलावे चारों तरफ बेहतर लाइट लगाये गये हैं. इस तालाब की खूबसूरती देखते बन रही है. जो भी इस रास्ते गुजरता है वह एक बार रुककर इस खूबसूरत नजारे को अवश्य देख रहा है. आज बुधवार शाम खरना पूजा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन छठ व्रतियों के घरों पर आयोजित होगा. भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पूरी पवित्रता के साथ जायेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur:">https://lagatar.in/jamshedpur-district-administration-keeps-a-close-eye-on-the-use-of-money-power-and-muscle-power-in-elections/">Jamshedpur:

 चुनाव में धनबल व बाहुबल के प्रयोग पर जिला प्रशासन की पैनी नजर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही