Search

 
 
 

Kiriburu : टोटो प्रखंड में सीएचसी भवन का निर्माण शुरू कराएं - कल्याण मंत्री

 
  • दीपक बिरुवा ने उपायुक्त को दिया आदेश
Kiriburu (Shailesh Singh) : टोटो प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने का आदेश स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा ने उपायुक्त को दिया है. विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग से विगत छ: माह से योजना स्वीकृति के साथ पांच करोड़ से अधिक राशि जिला परिषद को प्राप्त हो चुका है, विभाग के जिला परिषद को कार्यकारी एजेंसी भी नियुक्त किया है, लेकिन जिला परिषद ने इसे ठंडे बस्ते में डाल रखा था. हाल के कुछ दिनों में अचार संहिता लागू होने को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक हस्तक्षेप होना स्वभाविक है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-allegation-of-corruption-in-sarvajan-pension-and-mainiyan-samman-yojana-in-chatro-village/">Jadugoda

:  चतरो गांव में सर्वजन पेंशन व मंईयां सम्मान योजना में भ्रष्टाचार का आरोप
इधर इस संबंध में झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार हुसैन उर्फ डोगर के लिखित रूप से शिकायत करने के बाद मंत्री ने कार्य प्रारम्भ करने का आदेश उपायुक्त को दिया है. टोंटो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 15वीं वित्त आयोग की राशि से है. छह महीने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आवंटन आया हुआ है, लेकिन कागजी प्रक्रिया में उलझा हुआ है. राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की जाने की सूचना मिल रही है. आचार संहिता लगने से पहले स्वीकृत योजना का शिलान्यास करने पर जोर है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-accidents-happening-due-to-pothole-in-underpass/">Baharagoda

: अंडरपास में बने गड्ढे से हो रही दुर्घटनाएं
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही