Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : नोवामुंडी में स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 25 मई से

Kiriburu (Shailesh Singh) : 16वीं झारखंड स्टेट यूथ (पुरुष और महिला) बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 नोवामुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी. तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 25 मई से शुरू होगा. टाटा स्टील के महाप्रबंधक (ओएमक्यू) अतुल भटनागर इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, इसमें राज्य भर से प्रतियोगी भाग लेंगे. कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से 15-18 आयु वर्ग के लगभग 100 युवा बॉक्सर भाग लेंगे. इसके अलावा, 40 जज और रेफरी भी इस आयोजन को सफल बनाने में भूमिका अदा करेंगे. चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन और झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है. उक्त जानकारी टाटा स्टील प्रबंधन ने दी है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-submitted-memorandum-to-the-electrical-engineer-to-improve-the-poor-power-system/">जमशेदपुर

: बिजली की लचर व्यवस्था में सुधार के लिए भाजमो ने विद्युत अभियंता को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही