Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सांसद गीता कोड़ा को ऐतिहासिक जीत दिलाने की बनी रणनीति

  • मेघाहातुबुरु में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
Kiriburu (Shailesh Singh) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मेघाहातुबुरु स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक सम्पन्न हुई. इस बैठक में मेघाहातुबुरु उत्तरी एवं दक्षिणी तथा किरीबुरु पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के कार्यकर्ता शामिल हुये. कार्यकर्ताओं ने अप्रैल माह में सांसद गीता कोडा़ का किरीबुरु-मेघाहातुबुरु क्षेत्र का दौरा व जन सम्पर्क अभियान को लेकर रुप-रेखा तैयार किया गया. इसके अलावे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद गीता कोडा़ को आगामी लोक सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने हेतु हम सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कश चुके हैं. गीता कोडा़ एक मात्र ऐसी सांसद है जो अपने संसदीय क्षेत्र के गांव से लेकर शहरों के लोगों के तमाम समस्याओं के साथ खडी़ रहती हैं. वह आसानी से कभी भी हमारे बीच में उपलब्ध रहती हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-12-cyber-criminals-arrested-from-rented-house-gang-has-foreign-connections/">पलामू

: किराये के मकान से 12 साइबर अपराधी धराये, गिरोह का विदेशी कनेक्शन
बाकी किसी भी पार्टी के कोई नेता में ऐसी क्षमता नहीं है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके भाजपा में आने से ताकत व जनाधार दोगुना हो गया है. सारंडा क्षेत्र से हम कार्यकर्ता उन्हें भारी बढ़त दिलायेंगे. इस बैठक में बीरबल गुड़िया, शिव कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र  झा, अफताब आलम, मनोज सिंह, मतवा दास, बुधराम हेम्ब्रम, सारदा जोजो, बुधुवा, जेम्स आल्डा, विजय कन्डुलना, राकेश प्रसाद महतो, अमर कुमार पात्रा, मधुसुदन तुबीड, मदन सांडिल, के एल दास, सुभाष चन्द्र बिरुली, दामु मुर्मू, सोमा नाग आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जेपी">https://lagatar.in/with-the-arrival-of-jp-patel-the-contest-in-hazaribagh-became-interesting-bjps-path-is-not-easy/">जेपी

पटेल के आने से हजारीबाग में रोचक हुआ मुकाबला, भाजपा की राह आसान नहीं

नोवामुंडी : लोस चुनाव को लेकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-LOS-Baithak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में गुवा रामनगर स्थित बीएमएस कार्यालय में लोस चुनाव को लेकर भाजपा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास ने की. जिसमे गुवा के दस बूथ में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही लोकसभा प्रत्याशी के आगामी कार्यक्रम का रूप रेखा तयार किया गया. साथ ही घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/4-santhal-news-martyrs-body-reached-pathargama-from-arunachal-salute-given/">संथाल

की 4 खबरें : शहीद का शव अरुणाचल से पहुंचा पथरगामा, दी गई सलामी
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास,जमशेदपुर महानगर प्रभारी किशोर प्रसाद, एससी मोर्चा जिला महामंत्री रितेश प्रसाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बीजेपी एससी मोर्चा राज किशन प्रसाद, सारंडा मंडल मंत्री सागर दास, विनय दास, ओबीसी मोर्चा मंत्री दीप केशरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयकिशन गुप्ता, आईटी सेल सह संयोजक तरुण कुमार पान, विशाल करुवा, राज, अनिकेत जी, दलजीत सिंह, तपन दास, पुष्कर दास, शंकर दास, मनीष चौबे, रामनाथ समद सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-woman-resident-of-sonari-shot-dead-on-nh-was-earlier-wanted-for-ransom-jsr/">Jamshedpur

Breaking : एनएच पर सोनारी निवासी महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व में मांगी गई थी फिरौती

नोवामुंडी : वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र रवि का निधन

[caption id="attachment_866338" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Rajendra-Ravi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र रवि का फाइल फोटो.[/caption] Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कुमार रवि 65 वर्ष का शुक्रवार को इलाज के दौरान हृदयगति के रुकने से चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गई है.वह पिछले कई सालों से किडनी समस्या से जूझ रहे थे. नोवामुंडी के चर्चित पत्रकार के निधन से लोगों में शोक की लहर है. राजेन्द्र कुमार रवि अपने पत्रकारिता के दौरान हिंदी के दैनिक अखबारों में आवाज,चमकता आईना, उदितवाणी, दैनिक भास्कर आदि अखबारों में योगदान दे चुके हैं. इसे भी पढ़ें : कोहली">https://lagatar.in/narine-and-venkateshs-innings-overshadowed-kohlis-innings-kkr-won-19-balls-earlier/">कोहली

की पारी पर भारी पड़ी नरेन और वेंकटेश की पारी, KKR 19 बॉल पहले ही जीता
इसके पहले भी उन्हें नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कर इलाज कराया गया था. उस समय वे स्वस्थ होकर घर लौट गये थे. होली के पहले उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. इसकी सूचना मिलते ही उनकी बेटी नोवामुंडी आकर अपने पिता को इलाज कराने के लिये चाईबासा बड़ी बाजार स्थित घर ले गई थी. वहीं उनका इलाज चल रहा था. घटना के पहले उनकी तबीयत अधिक बिगड़ते देख इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं इलाज के समय चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही