Kiriburu (Shailesh Singh) : स्कूल बस की मांग को लेकर टाटीबा व बराईबुरु गांव के छात्र-छात्राओं ने बराईबुरु स्थित हाथी चौक जाम कर टीएसएलपीएल कंपनी की लौह अयस्क की ढुलाई कार्य को ठप कर दिया. सोमवार सुबह लगभग 10 बजे से छात्र-छात्राओं ने चौक जाम को जाम कर दिया. इस आंदोलन में दोनों गांव के ग्रामीणों का सहयोग छात्र-छात्राओं को मिल रहा है. छात्र-छात्राओं ने बताया की टीएसएलपीएल खदान के गोद में बराईबुरु-टाटीबा गांव बसा है. उक्त दोनों गांवों के दर्जनों छात्र-छात्रायें उच्च शिक्षा क ेलिए प्रतिदिन गांव से बड़ाजामदा पढ़ने जाते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-no-respite-from-cold-in-west-singhbhum-temperature-dropped-by-3-5-degrees/">चाईबासा
: पश्चिम सिंहभूम में ठंड से राहत नहीं, तापमान 3.5 डिग्री लुढ़का
: प्रभात पार्क के सामने 4 दुकानों में हुई चोरी, पुलिस चोरों के आगे बेबस [wpse_comments_template]
: पश्चिम सिंहभूम में ठंड से राहत नहीं, तापमान 3.5 डिग्री लुढ़का
स्कूल की दुरी गांव से 10 किलोमीटर है
टाटीबा से बड़ाजामदा की दूरी लगभग 10 किलोमीटर व बराईबुरु से लगभग 7 किलोमीटर है. यहां से बड़ाजामदा स्थित स्कूल जाने की कोई सुविधा नहीं है. कुछ लोग यात्री बस में भाड़ा देकर जाते हैं तो कई बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो जाते हैं. दोनों गांव में सभी गरीब परिवार निवास करते हैं. जिनके पास खाने के पैसे नहीं रहते. कई बार टीएसएलपीएल प्रबंधन से बस की मांग की गई, कंपनी प्रबंधन ने हर बार आश्वासन भी दिया. लेकिन आज तक बस नहीं मिला. इसी वजह से बच्चों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है. छात्र-छात्राओं से टीएसएलपीएल कंपनी के सुरक्षा अधिकारी बात करने पहुंचे हैं लेकिन छात्र-छात्रायें अपनी मांगों पर अडे है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-theft-in-4-shops-in-front-of-prabhat-park-police-helpless-in-front-of-thieves/">आदित्यपुर: प्रभात पार्क के सामने 4 दुकानों में हुई चोरी, पुलिस चोरों के आगे बेबस [wpse_comments_template]
Leave a Comment