Search

 
 
 

किरीबुरू : फायर सर्विस सप्ताह का सफल समापन, कई कार्यक्रम व निबंध प्रतियोगिता आयोजित किए गए

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू खदान प्रबंधन के एचआरडीसी सभागार में फायर सर्विस सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक राम सिंह, सहायक महाप्रबंधक एसयू मेद्दा, पीबी साहू, रथिन विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित फायर सर्विस सप्ताह के दौरान आग से होने वाले नुकसान व दुष्परिणाम को लेकर सीआईएसएफ, सेलकर्मियों व स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस निबंध प्रतियोगिता में शामिल पीसीएस स्कूल के छः विजेता बच्चों को सीजीएम कमलेश राय ने पुरस्कृत किया. [caption id="attachment_613996" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Fire-Week-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बच्चों को पुरस्कृत करते सीजीएम.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ors-center-opened-in-subdivision-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल में खुला ओआरएस सेंटर

आज के बच्चे कल के भविष्य व देश के निर्माता हैं

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य व देश के निर्माता हैं. ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य है कि विभिन्न जगहों पर लगने वाली आग की रोकथाम हेतु स्वयं प्रयास करेंगे तथा अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करने का कार्य करेंगे. इस दौरान सुमित कुमार, सीके विश्वाल, अजय शंकर मिश्रा, आरके साहा, राज कुमार यादव, टीके मिश्रा, हेमंत बेहुरा, नीलम कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही