Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का सफल समापन

Kiriburu (Shailesh Singh) : ऑल इंडिया आदिवासी कम्युनिटी की ओर से बड़बिल में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का सफल समापन समारोह 22 मई को आयोजित किया गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जुएल ओराम, सम्मानित अतिथि पद्मश्री दईतरी नायक, डॉ. फकीर मोहन नायक, समाज सेवी डॉ. मुरली मनोहर शर्मा, टाटा स्टील फाउंडेशन यूनिट हेड तुलसीदास गंवीर, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स सीएसआर प्रमुख आर सोमनाथ, शहीद धर्नीधर भूनियां के वंशज कलाकार नायक, समाज सेवी और लेखिका बरखा लकड़ा, भारतीय शिक्षक रक्षा मंच के अध्यक्ष दिलीप निनामा, पड़हा संयोजक बिनोद भगत समेत कुल 10 राज्यों के आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए. [caption id="attachment_645429" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Kiriburu-Adivasi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विशेष लोगों को सम्मानित करते अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-knowledge-of-new-technology-is-necessary-for-computer-students-dr-shandilya/">रांचीः

कंप्यूटर के विद्यार्थियों के लिए नए तकनीक की जानकारी आवश्यक- डॉ शांडिल्य

विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें 73 वर्षीय धावक देवराज सामंत, वर्ष 1973-1995 तक मुंडा समाज को जोड़ने का कार्य करने के लिए दुर्गा सांडिल, पत्रकार निर्मल पति, पत्रकार गिरधारी लाल, पत्रकार देवप्रिया राणा, पत्रकार सुनील दास, शहीद धर्नीधर भूनियां के वंशज कलाकार नायक के साथ साथ सभी राज्यों से आये आदिवासी समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी आदिवासी व बुद्धिजीवी एक मंच में एक साथ पारम्परिक नृत्य किए. [caption id="attachment_645436" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Kiriburu-Adivasi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-did-a-detailed-review-of-the-program-and-nutrition-tracker-update-of-the-welfare-depa/">चाईबासा

: उपायुक्त ने कल्याण विभाग के कार्यक्रम व पोषण ट्रैकर अपडेशन की विस्तृत समीक्षा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही