Search

 
 
 

किरीबुरु : मानकी-मुंडा विकास समिति के अध्यक्ष बनाए गए सुखराम व सचिव रामेश्वर चाम्पिया

 
Kiriburu : सारंडा के गंगदा और छोटानागरा पंचायत के गांवों का सर्वांगीण विकास और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने आदि तमाम समस्याओं का समाधान के लिए बुधवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम ने की. सारंडा के घाटकुड़ी गांव स्थित पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित बैठक में दोनों पंचायतों के ग्रामीण व मानकी-मुंडा शामिल हुए. इसमें सर्वसम्मति से मानकी-मुंडा विकास समिति (गंगदा-घाटकुड़ी पंचायत) का गठन किया गया. इस समिति का अध्यक्ष सुखराम उर्फ राजू सांडिल, सचिव रामेश्वर चाम्पिया, सह सचिव लांगो चाम्पिया, कोषाध्यक्ष भोंज चाम्पिया, संयोजक मंगल कुम्हार, सह संयोजक, सह संयोजक हुदुर्ब चाकिया के अलावे संरक्षक सह सलाहकार मानकी लागुड़ा देवगम, मानकी सुरेश चाम्पिया, मुंडा बिरसा चाम्पिया, मुंडा बिरसा सुरीन, मुंडा सिंगा सुरीन, मुंडा बुधराम सिंधू, मुंडा जानुम सिंह चेरोवा, मुंडा कुशु देवगम, मुंडा कानुराम देवगम, मुंडा राऊतु चाम्पिया को बनाया गया है. समिति में सदस्य सुरदन सुरीन, गंगाराम सुरीन, बिरंची चाम्पिया, गुलियान चाम्पिया, गोमा सुरीन, रोया सुरीन, चुम्बरु चाम्पिया, बलदेव चाम्पिया, वीर सिंह हंसदा, रुईदास आईन्द, शिवा चाम्पिया, लादुरा चाम्पिया, मंगता सुरीन आदि को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : कुचाई">https://lagatar.in/seeing-wife-and-cousin-in-an-objectionable-position-in-kuchai-both-were-beaten-to-death-with-sticks/">कुचाई

में पत्नी और चचेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लाठी से पीट दोनों की कर दी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही