Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सड़क दुर्घटना में घायल सुमन की इलाज के दौरान हुई मौत

Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु स्थित शॉपिंग सेंटर के समीप 21 अप्रैल की रात कार के धक्के से घायल महिला सुमन कुमारी की भुवनेश्वर में एक मई की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. सुमन कुमारी मेघाहातुबुरु खदान के वरीय प्रबंधक (यांत्रिक) सुनील कुमार की पत्नी हैं. वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. उनका इलाज भुवनेश्वर स्थित केयर अस्पताल में चल रहा था. इस खबर को सुन कर सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु के अधिकारियों व सेलकर्मियों के अलावे पूरे शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है. उल्लेखनीय है कि घटना से पूर्व सुनील कुमार अपनी पत्नी सुमन व दो छोटे बच्चों को मोटरसाइकिल से घुमा रहे थे. तभी पीछे से नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चला रहे विजय नाग ने मोटरसाइकल में धक्का मार दिया. इससे सुमन सड़क पर गिर गई थीं. कार चालक सुमन के शरीर पर कार चढ़ाते हुये कुछ दूर तक रगड़ दिया था. [caption id="attachment_625112" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Kiriburu-Durghatna-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरफ्तार कार चालक की तस्वीर.[/caption] इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dgp-holds-review-meeting-regarding-pending-cases-related-to-coal-theft/">रांची:

कोयला चोरी से संबंधित लंबित कांडों को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
इस घटना के बाद लोगों ने सभी घायलों को सेल के किरीबुरु अस्पताल पहुंचाया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अविलम्ब आइजीएच राउरकेला ले जाया गया. राउरकेला से एयर एम्बुलेंस से भुवनेश्वर उक्त अस्पताल भेजा गया. सुमन की किडनी, फेफड़ा आदि डैमेज हो गया था. उनका प्रतिदिन डायलेसिस किया जा रहा था. अंततः सुमन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने घटना के दिन ही कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही