Kiriburu (Shailesh Singh) : गैर सरकारी संस्था एस्पायर द्वारा नक्सल प्रभावित सारंडा के करमपदा स्कूल में पढ़ने वाले 1 से 5 वर्ग तक के बच्चों के लिए ग्रीष्म कालीन एफएलएन शिक्षा कार्यक्रम 15 मई से प्रारम्भ किया. यह कार्यक्रम आगामी 5 जून तक करमपदा स्कूल में चलेगा. इस कार्यक्रम के तहत गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को शिक्षा, खेल व तमाम प्रकार की गतिविधियों से जोडे़ रखने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्मी छुट्टी की वजह से बच्चे घरों में रहते हुए शिक्षा व अन्य गतिविधियों से दूर नहीं हो. इस दौरान एसएमसी के अध्यक्ष उदियान मुंडा, सदस्य सुशील चेरोवा, सुमित्रा देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tree-fell-on-fruit-seller-in-golmuri-death/">जमशेदपुर
: गोलमुरी में फल विक्रेता पर गिरा पेड़, मौत
[wpse_comments_template]

Leave a Comment