Search

 
 
 

किरीबुरू : नोवामुंडी में समर फ्लावर शो आयोजित, रंग-बिरंगे फूलों ने मोहा सबका मन

 
Kiriburu (Sailesh Singh) : नोवामुंडी रिक्रिएशन क्लब में शुक्रवार को पहली बार समर फ्लावर शो का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदर्शित किये गये रंग-बिरंगे फूलों ने सबका मन मोह लिया. फूलों की इस प्रदर्शनी का क्लब के सदस्यों साथ भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट (रॉ मेटेरियल्स) डीबी सुंदर रामम ने ने किया. मौके पर अतुल कुमार भटनागर, जेनरल मैनेजर (ओएमक्यू), यूनियन के प्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के हेड, कंपनी के कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के हितधारक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-demonstrated-at-guddi-block-office-regarding-various-demands/">किरीबुरू

: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

फ्लावर शो में 20 से ज्यादा तरह के रंग-बिरंगे फूलों को प्रदर्शित किया गया. जिन किस्मों ने आगंतुकों को सबसे अधिक आकर्षित किया उनमें हॉलीहॉक, विंका, गेलार्डिया, बेगोनिया, गोम्फ्रेना, टोरेनिया, बालसम और कोचिया शामिल हैं. दिन के उच्च तापमान के बावजूद दर्शकों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी में भाग लिया. इस कार्यक्रम में शाम के समय सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई, खासकर बच्चे अपने परिवार के सदस्यों के साथ शो का आनंद लेते और तस्वीरें और सेल्फी लेते देखे गए. स्थानीय लोगों ने बागवानी विभाग, टाटा स्टील, नोवामुंडी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने इस कार्यक्रम को वार्षिक फ्लावर शो की तरह भव्य तरीके से आयोजित करने का आग्रह किया, जो टाटा स्टील द्वारा नोवामुंडी में सर्दियों के मौसम में आयोजित किया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही