Search

 
 
 

किरीबुरु : लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर में सुबह से ही सुंदरकांड पाठ शुरू

 
  • किरीबुरु के सीजीएम समेत अन्य अधिकारी व शिव भक्त हुये शामिल
Kiriburu (Shailesh Singh) : अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर किरीबुरु स्थित लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर प्रांगण में सुबह से ही मंदिर के पुजारी आलोक मिश्रा के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ व अन्य पूजन कार्य प्रारम्भ है. इस सुंदरकांड पाठ में किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय, सहायक महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, राम बाबू डोराडला, सुलभ दिक्षित, प्रसिद्ध ठेकेदार सह समाजसेवी विकेश पाण्डेय समेत सैकड़ों अधिकारी व राम भक्त शामिल हैं. पूरे मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया एवं साफ-सफाई की गई है. इसे भी पढ़ें : प्राण">https://lagatar.in/pran-pratistha-ceremony-pm-modi-reached-ram-temple-complex-pran-pratistha-will-start-in-some-time/">प्राण

प्रतिष्ठा समारोह : राम मंदिर परिसर पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Sundarkand-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंदिर के चारों तरफ भगवान राम का भगवा ध्वज लगाया गया है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये हैं. मंदिर प्रांगण में अयोध्या मंदिर की तस्वीर लगा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां लोग सेल्फी लेते देखे गये. भव्य भंडारा का आयोजन हेतु भोग बनाने का कार्य राम भक्तों द्वारा किया जा रहा है. शाम 7 बजे से मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव, आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोग वितरण का आयोजन होगा. इसके अलावे किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के तमाम मंदिरों में भी पूजन कार्य प्रारम्भ है. सेल प्रबंधन की तमाम संस्थानों में आज ढाई बजे तक अवकास घोषित है. सारे स्कूलों में छुट्टी है. शहरवासियों में आज भारी उत्साह देखा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही