Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सुपर गर्ल्स और सुपर किंग्स ने खिताब पर किया कब्जा

Kiriburu (Shailesh Singh) : लूजर्स क्लब, मेघाहातुबुरु-किरीबुरु प्लेयर्स ग्रुप एवं सेल की मेघाहातुबुरु प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौवां फ्लड लाइट लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार की रात खेला गया. मैच में महिला फाइनल मुकाबले में एमडब्लूसीसी ने सुपर गर्ल्स को 8 रनों से और पुरूषों के फाइनल मुकाबले में सुपर किंग्स ने राइजिंग वारियर्स को 5 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. [caption id="attachment_655369" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Mahila-Vijeta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महिला वर्ग की विजेता टीम सुपर गर्ल्स.[/caption] इसे भी पढ़ें : वाशिंगटन">https://lagatar.in/washington-dc-rahul-gandhi-termed-muslim-league-as-a-secular-party-bjp-became-the-attacker/">वाशिंगटन

डीसी : राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी करार दिया, भाजपा हुई हमलावर
पहले बल्लेबाजी करते हुये एमडब्लूसीसी महिला टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 49 रन बनाया. इसमें रेनु ने सर्वाधिक 16 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर गर्ल्स 5 विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी. इसमें सोनाली एवं रोजलीन ने सर्वाधिक 10-10 रनों का योगदान दिया. पुरुषों के फाइनल मुकाबले में सुपर किंग्स ने राइजिंग वारियर्स को 5 विकेट से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये राइजिंग वारियर्स ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 69 रन बनाये. इसमें विक्की सिंह ने 24 गेंद में 4 छक्का व एक चौका की मदद से 39 रन बनाये. आतिश ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करते हुये सुपर किंग्स ने 5 विकेट खोकर 11 गेंद रहते जीत दर्ज कर ली. इसमें अविनाश ने 12 गेंद में 3 छक्का की मदद से 21, कप्तान आतीश ने एक छक्का व 1 चौका की मदद से 16 गेंद में 22 रन, नीशु ने एक छक्का, दो चौका की मदद से 10 गेंद में 22 रन बनाये. विक्की सिंह ने 2 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिये.
[caption id="attachment_655370" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Man-Of-Tha-sirij.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैन ऑफ द सीरिज का खिताब लेता खिलाड़ी.[/caption]
इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/mission-2024-it-is-difficult-to-understand-the-mood-of-the-voters-of-ranchi-lok-sabha-constituency/">मिशन

2024 : मुश्किल है समझना रांची लोकसभा क्षेत्र के वोटर्स का मिजाज
[caption id="attachment_655371" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Man-Of-Tha-Match-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैन ऑफ द मैच का खिताब लेता खिलाड़ी.[/caption]
पुरुषों में मैन ऑफ द सीरिज विक्की सिंह, मैन ऑफ द मैच आतीश गुप्ता, बेस्ट कैच दामोदर बारी को दिया गया. महिलाओं में मैन ऑफ द सीरिज निरमा, मैन ऑफ द मैच रेणु, बेस्ट कैच सोनी तथा चांदनी को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया. विजेता और उप विजेता महिला व पुरुष टीमों को बतौर मुख्य अतिथि सेल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नन्दी जेराई एवं महाप्रबंधक मनीष राय ने ट्रॉफी, नकद व अन्य पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया. इस दौरान उप महाप्रबंधक जीके नायक, अजीत कुमार, कुंवर वीरेन्द्र बहादुर, एनके विश्वास, अवधेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, जकी अहमद, प्रभात मिंज, राहुल कुमार सेन, बीरबल गुडि़या, राजू, आलम अंसारी, नागेश झा, कुलदीप सिंह, विजय गुप्ता, जगजीत सिंह गिल, राहुल वर्मा, विशाल कुमार, मो. कैफ, जस्सु, शैलेश बारी, अरविन्द लाल आदि सैकड़ों मौजूद थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही