Search

किरीबुरु : मनोहरपुर विस क्षेत्र में जोबा के लिये परेशानी बन सकते हैं सुशील बारला!

  • सुशील बारला की सक्रियता का लाभ मिल सकता है गीता कोड़ा को
Kiriburu (Shailesh Singh) : सिंहभूम संसदीय चुनाव में आदिवासी समन्वय समिति (आस) के संयोजक सुशील बारला एवं उनकी टीम इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी का खेल मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में बिगाड़ सकती है. इस चुनाव में ईसाई समुदाय का कुछ फीसदी वोट भी भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को मिल सकता है. उल्लेखनीय है कि सुशील बारला का पश्चिम सिंहभूम जिले का अति पिछड़ा कोल्हान, पोड़ाहाट एवं सारंडा जंगल के सुदूरवर्ती दर्जनों गांवों, जो मनोहरपुर एवं जगन्नाथपुर विधानसभा अन्तर्गत आता है, में बेहतर पकड़ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criminals-opened-fire-in-baghbeda-two-injured-including-a-woman/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में अपराधियों ने की फायरिंग, महिला समेत दो घायल
खासकर गुदड़ी, आनंदपुर एवं मनोहरपुर प्रखंड के गांवों में. सुशील बारला लंबे समय से उक्त प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बैंक, वनाधिकार पट्टा, वन ग्राम को राजस्व गांव का दर्जा, आवागमन आदि सुविधाओं व मांगों के लिये निरंतर झारखण्ड सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते आ रहे हैं. इन सब समस्याओं के अलावे गुदडी़ का छः पंचायत व आनंदपुर प्रखंड का सात पंचायतों की सेविका व सहायिकाओं का भी समस्या है. गुदडी़ व आनंदपुर नये प्रखंड बनने के बावजूद यहाँ की सेविका-सहायिका को विभागीय कार्य हेतु क्रमशः लगभग 35-40 किलोमीटर दूर सोनुवा तथा लगभग 50 किलोमीटर दूर गोईलकेरा जाना पड़ता है. सुशील बारला इस समस्या का समाधान हेतु अनेकों बार सरकार, मुख्य सचिव, उपायुक्त से लेकर बीडिओ तक ज्ञापन सौंपे. जबकि इसी विभाग की मंत्री जोबा माझी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/the-soldier-posted-at-hazaribagh-dig-residence-committed-suicide-by-shooting-himself-was-upset-due-to-the-termination-of-his-marriage/">हजारीबाग

के डीआईजी आवास में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शादी कटने से था परेशान
दूसरी तरफ गोईलकेरा-हिन्डुंग के बीच वर्षों से अधूरा पुलिया, गुदडी़ में बैंक नहीं होना, डिम्बुली पंचायत के हाकागुई, दीघा पंचायत के मारंगपोंगा आदि गांवों का अधुरा जलमीनार, वर्ष 1980 से 2005 के बीच इन्क्रोचमेंट कर जंगल में बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को अब तक वनाधिकार का पट्टा नहीं मिलना, सारंडा के 10 वन ग्रामों को अब तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं दिया जाना. जबकि इस मामले में दसों गांवों के मुंडा व ग्रामीण तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपे थे, मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया था. इसे भी पढ़ें : मजदूर">https://lagatar.in/special-on-labor-day-who-will-listen-to-the-pain-of-hec-workers/">मजदूर

दिवस पर खासः HEC श्रमिकों का कौन सुनेगा दर्द
अलग से सुशील बारला भी इस मांग को सरकार पास उठाये थे. इन सारी मामलों को लेकर सुशील बारला निरंतर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के साथ बैठक कर झारखण्ड सरकार एवं जोबा माझी के खिलाफ ग्रामीणों को गोलबंद करने में लगे हैं. सूत्रों अनुसार वह ग्रामीणों से कह रहे हैं कि झामुमो की बुनियाद जल, जंगल, जमीन है लेकिन वह तीनों बचाने में असफल हीं नहीं रही है बल्कि लूट व लूटवा रही है. लगभग 25 वर्षों तक मंत्री व विधायक रही जोबा माझी को और कितना समय चाहिए इन समस्याओं का समाधान हेतु. वह तो जंगल कटवाकर गांव बसवा दी, लेकिन ऐसे गांवों के ग्रामीणों को वनाधिकार का पट्टा एवं तमाम प्रकार की बुनियादी सुविधा आज तक नहीं दिलवा पाई. भोले भाले आदिवासी अब सब कुछ समझने लगे हैं. काठ की हंडी आग पर बार-बार नहीं चढ़ती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-with-36-bags-of-brown-sugar-in-sidhgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
जहां तक ईसाई मतदाताओं का सवाल है तो वह भाजपा को नहीं के बराबर वोट देते हैं. भाजपा कार्यकर्ता भी ईसाई मतदाताओं से अधिक सम्पर्क नहीं साधती दिख रही है. लेकिन यह काम भाजपा के लिये आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कर रहे हैं. गुदडी़, आनंदपुर, मनोहरपुर प्रखंड के कई गांवों के ईसाई समुदाय के लोगों को भी आजसू अपने विश्वास में लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु तैयार करने में सफल दिख रहीं है. कई गांवों के उराँव समुदाय के मतदाता का भी इस बार झुकाव भाजपा की तरफ दिख रहा है, जो झामुमो के लिये गंभीर चिंता का विषय बन सकता है. इसे भी पढ़ें : कैसे">https://lagatar.in/how-will-the-vote-percentage-increase-the-government-itself-is-not-aware-of-10-lakh-migrant-workers/">कैसे

बढ़ेगा वोट प्रतिशतः 10.50 लाख प्रवासी श्रमिकों की सरकार को ही जानकारी नहीं
सुशील बारला मनोहरपुर में दो दिन पहले मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय आदिवासी  समन्य समिति की कोर कमिटी की बैठक कर उक्त सारे मुद्दों पर गंभीरता के साथ चर्चा कर चुके हैं. सुशील बारला की सक्रियता जहाँ जोबा माझी के लिये परेशानी खड़ा कर रहा है वहीं गीता कोड़ा को भारी लाभ पहुंचा सकता है. मनोहरपुर विधानसभा में लगभग 3-4 हजार परंपरागत वोट झारखण्ड पार्टी का है जो चित्रसेन सिंकू के खड़ा होने से यह वोट जोबा माझी को नुकसान पहुंचा सकता है. आगामी 7-8 मई तक कई चौंकाने वाली रणनीति सामने आयेगी और विभिन्न प्रत्याशियों को अपने करीबियों द्वारा हीं भीतरघात का सामना करते देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-expenditure-supervisors-instructions-to-banks-keep-an-eye-on-suspicious-transactions/">रांचीः

व्यय पर्यवेक्षक का बैंकों को निर्देश, संदिग्ध ट्रांजेक्शन रखें नजर

नोवामुंडी : भाजपा ने किसी की जमीन नहीं लूटी : गीता कोड़ा

  • संविधान बदलने का कोई इरादा नहीं है
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Noamundi-BJP-GITA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने बुधवार को प्रचंड गर्मी के बीच गुवा पहुंचे.जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल करीब एक दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया.श्रीमती कोड़ा ने जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही लोगों से एक नंबर पर बटन दबाकर कमल फूल छाप में वोट करने के लिए प्रेरित किया.उन्होंने गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों के साथ कहीं पेड़ नीचे तो कहीं तपती धूप में सभाएं भी की.इस दौरान उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं, बल्कि राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि आम जनता को दिग्भ्रमित करने के लिये झामुमो वाले मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं कि भाजपा वाले जमीन लूटते हैं, वे संविधान बदल देंगे. इसे भी पढ़ें : JBKSS">https://lagatar.in/central-principal-general-secretary-of-jbkss-president-of-minority-morcha-and-sanjay-mahato-were-arrested-by-the-police-late-in-the-night/">JBKSS

के केंद्रीय प्रधान महासचिव, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष व संजय महतो को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार
गीता कोड़ा ने कहा कि ये विपक्ष का बहुत बड़ा प्रोपगंडा है. इसे समझने की जरूरत है, भाजपा ने आजतक कभी किसी की जमीन लूटी है और न ही भाजपा का संविधान बदलने का इरादा है. दरअसल झामुमो व अन्य विपक्षी दल ऐसा प्रोपगंडा इसलिये फैलाती है ताकि जनता भ्रमित ही रहे और विपक्षी दलों का वोट बैंक बना रहे. लेकिन जनता समझदार है.वह सब जानती है.इसलिये वह इस बार भी मोदी को ही प्रधानमंत्री बनायेगी. क्योंकि उन्होंने पिछले दस वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किये. उन्होंने अपने दौरे में नुईया गांव,कैलाश नगर, कल्याण नगर,योग नगर, रेलवे कालोनी, बिरसा नगर,गुवासाई, कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट,राम नगर,गुवा बाजार,हिरजीहाटिंग,पोरस हाटिंग, लालजी हाटिंग सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी,पंचस रेखा प्रसाद, बरायबुरु मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, रितेश प्रसाद, सागर दास, राकेश झा, संगीता नायक सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-contractor-made-laborers-of-lipunga-work-and-did-not-pay-salary-absconding/">किरीबुरु

: लिपुंगा के मजदूरों से ठेकेदार ने काम कराया और वेतन नहीं दिया, फरार

झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी व मंत्री दीपक बिरुवा ने किया जनसम्पर्क

  • तीर-धनुष निशान पर वोट करने की अपील की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-Joba-Dipak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सिंहभूम संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी पूर्व मंत्री सह विधायक जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुवा, जिला परिषद अध्यक्ष, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा आदि ने 1 मई की शाम किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में जन सम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान चर्च हाटिंग, अम्बेडकर चौक, मेघाहातुबुरु स्थित यूनियन कार्यालय में नुक्कड़ सभा कर अपने लिये लोगों से वोट मांगी. जोबा माझी व मंत्री दीपक बिरुवा ने झारखण्ड सरकार की विकास कार्यों व उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-declared-candidate-from-mayurbhanj-loss-seat-of-odisha/">झामुमो

ने ओड़िशा के मयूरभंज लोस सीट से प्रत्याशी घोषित किया
उन्होंने आगे विकास कार्यों की गति को और तेज करने की बात कही. इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष निसार हुसैन उर्फ डौगर, नवाज हुसैन, पार्वती किडो़, सुहैल अहमद, अभिषेक सिंकु, कुतुबुद्दीन खान, धीरज गागराई, समशाद आलम, आलोक तोपनो, भूषण टुट्टी, पूर्ण चन्द्र करुवा, पप्पू आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-fake-video-case-delhi-police-in-full-action-notice-sent-jharkhand-congress-state-president-rajesh-thakur/">अमित

शाह का फर्जी वीडियो केस: फुल एक्शन में दिल्ली पुलिस, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भेजा नोटिस

जगन्नाथपुर : शिव मंदिर के समीप राजू के घर में लगी भीषण आग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Jagannathpur-AAG-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर शिव मंदिर टोला निवासी राजु गोप के घर में मंगलवार देर रात को भीषण आग लगने से घर पुरी तरह जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को घर में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में अचानक आग लग गई.इसकी सुचना आस पास के लोगो ने घर वालो को दिया जिसके बाद घर वालो के साथ आस पास के लोग आग बुझाने में लग गया. इसे भी पढ़ें : सट्टे">https://lagatar.in/after-losing-money-in-betting-the-young-man-conspired-to-kidnap-himself-this-is-how-it-was-revealed/">सट्टे

में हारा पैसा, तो युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा…
  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Jagannathpur-AAG-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आग लगने की खबर पुरे जगन्नाथपुर में फैल गई. जिसके बाद जगन्नाथपुर, मौलानगर, रहिमाबाद तथा अन्य टोला के लोग पहुच कर आग बुझाने में लग गए. काफी मसक्कत के बाद भी आग बुझाने में विफल रहे. आग लगने की सुचना जब जगन्नाथपुर थाने को मिली तो, थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी ने अग्नि शामक दल को पास के प्रखंड नोवामुण्डी टाटा स्टील से फोन के माध्यम से मांगवाई. इस दौरान जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. घंटों देर बाद जब अग्नि शामक दल पहुंची तब तक घर पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-two-day-visit-to-jharkhand-tight-security-arrangements-for-road-show-in-ranchi/">पीएम

मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में तीन मई को कर सकते हैं रोड शो, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
इसके बाद घर में पड़े आग को अग्नि शामक दल के द्वारा बुझाई गई. वही जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर अनुमंडल होने के बावजूद यहां अग्निशमन दल नहीं होने से गुस्से में लोग देर रात तक जगन्नाथपुर मुख्य चौक को सड़क जाम कर धरने पर बैठ गया. सड़क जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे सभी ने स्थानीय विधायक एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किया. यह सड़क जाम एवं धरना प्रदर्शन घंटे देर चली.इसके बाद थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने जगन्नाथपुर मुख्य चौक पहुंचकर धरना में बैठे लोगों का मांग को सुना. जिसमें ग्रामीणों ने मांग किया कि जगन्नाथपुर अनुमंडल होने के बावजूद यहां मिलने वाली सुख सुविधा से हम ग्रामीण वंचित है. यह अनुमंडल सिर्फ नाम का अनुमंडल है. फिलहाल हमारी मांगे अनुमंडल में अग्निशमन दल स्थापित की जाए तथा जिनकी घर जली है उन्हें मुआवजा प्रदान की जाए. इसे भी पढ़ें : सट्टे">https://lagatar.in/after-losing-money-in-betting-the-young-man-conspired-to-kidnap-himself-this-is-how-it-was-revealed/">सट्टे

में हारा पैसा, तो युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा…
थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों की मांगों को लिखित तौर पर लिया. और मांग पूरी करने की आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम धरना प्रदर्शन खत्म की गई.बता दे की अनुमंडल कार्यालय होने के बावजूद यहां पर आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इससे पूर्व भी जगन्नाथपुर में अग्निशमन दल नहीं होने के कारण दो जगहो पर आग लगने से जलकर पूरी तरह घर खाक हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-two-day-visit-to-jharkhand-tight-security-arrangements-for-road-show-in-ranchi/">पीएम

मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में तीन मई को कर सकते हैं रोड शो, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp