Kiriburu (Shailesh Singh) : लोक सभा चुनाव से महज एक वर्ष पहले पश्चिम सिंहभूम संसदीय सीट पर अपने एकाधिकार को लेकर झारखंड की यूपीए गठबंधन की दो मुख्य पार्टी झामुमो एवं कांग्रेस में तलवारें खिंच गई है. 17 मई को चाईबासा में झामुमो जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पार्टी संगठन की विशेष बैठक में इस सीट के लिये दावेदारी की है. इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. पश्चिम सिंहभूम लोस क्षेत्र में झामुमो, कांग्रेस और भाजपा मुख्य व ताकतवर पार्टी है. कांग्रेस की ताकत पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा हैं. कांग्रेस से सांसद गीता कोड़ा एवं जगन्नाथपुर विधान सभा सीट से सोनाराम सिंकु विधायक हैं. जबकि झामुमो का इस लोस क्षेत्र की पांच विधान सभा सीट मनोहरपुर से मंत्री जोबा माझी, मझगांव से निरल पूर्ति, चाईबासा से दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव एवं सरायकेला-खरसवां से दशरथ गागराई विधायक हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pickup-van-and-bus-collide-on-nh-49-seven-laborers-including-driver-injured/">बहरागोड़ा
: एनएच 49 पर पिकअप वैन और बस में टक्कर, चालक समेत सात मजदूर जख्मी
: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप रांची के खेलगांव में संपन्न
: एनएच 49 पर पिकअप वैन और बस में टक्कर, चालक समेत सात मजदूर जख्मी
कैबिनेट में बदलाव, किरण रिजिजू पद से हटाये गये, मेघवाल होंगे नये कानून मंत्री [wpse_comments_template]
: एनएच 49 पर पिकअप वैन और बस में टक्कर, चालक समेत सात मजदूर जख्मी
झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी
झामुमो पश्चिम सिट लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला मुख्यतः तीन कारणों से कर रही है. पहला यह की इस संसदीय क्षेत्र की छः में से पांच विधान सभा सीट पर उनके विधायक जीते हैं. जबकि एक पर कांग्रेस. ऐसी स्थिति में झामुमो अपने आप को सबसे ताकतवर मानते हुये यह सीट जितने का दावा करती है. दूसरा अहम कारण यह है कि कोड़ा दम्पत्ति का जिले में प्रभाव इतना अधिक है कि जिले से होने वाली तमाम छोटी से बड़ी टेंडरों में कोड़ा दम्पत्ति हावी हैं. तीसरा कारण जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में कोड़ा दम्पत्ति द्वारा गठबंधन धर्म का पालन नहीं करना. इसके बावजूद झामुमो प्रत्याशी को लौटरी के जरिय जीत मिली. इन्हीं सब कारणों से झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है एवं हर हाल में वह कोड़ा दम्पत्ति को सत्ता से बाहर करने के लिए चुनाव में हराना चाहती है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-all-india-open-karate-championship-concluded-at-khelgaon-ranchi/">चाईबासा: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप रांची के खेलगांव में संपन्न
कोड़ा दम्पत्ति से नाराज झामुमो कार्यकर्ता भाजपा को मदद करेंगे
झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया की जिले के विभिन्न विधान सभा के झामुमो नेता व कार्यकर्ता 17 मई को हुई बैठक में पार्टी संगठन के सामने अपनी बातों को रखा है. किसी भी परिस्थिति में लोस चुनाव में कांग्रेस को मदद नहीं करने की बात कहीं है. अगर यूपीए गठबंधन कांग्रेस से कोड़ा दम्पत्ति में से किसी को भी अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो झामुमो के अधिकांश कार्यकर्ता अपने विपरीत विचारधारा वाली पार्टी जो कोड़ा दम्पत्ति को हराने की ताकत रखेगी, उसे अंदर हीं अंदर मदद करेगी. अधिक संभावना है कि कोड़ा दम्पत्ति से नाराज झामुमो कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को हीं मदद करें. इसके लिये भी कहा जा रहा है कि अगर भाजपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को अपना प्रत्याशी यहां बनाती है तो वह खुलकर उनका मदद करेंगे. झामुमो के कई बडे़ नेताओं से अर्जुन मुंडा का बेहतर संबंध रहा है. भाजपा से पहले वह झामुमो में भी थे. अगर झामुमो यहां अपना प्रत्याशी देती है तो अधिक संभावना है कि सुखराम उरांव इस सीट से लोस चुनाव लडे़. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pickup-van-and-bus-collide-on-nh-49-seven-laborers-including-driver-injured/">बहरागोड़ा: एनएच 49 पर पिकअप वैन और बस में टक्कर, चालक समेत सात मजदूर जख्मी
झारखंड सरकार संकट में आ सकती है
झामुमो अंदर हीं अंदर कोड़ा दम्पत्ति को हराने के लिये सारंडा समेत विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में तैयारियां प्रारम्भ करते हुये संगठन को मजबूत करने में लग गई है. हालांकि कोड़ा दम्पत्ति भी कम नहीं है. इनका सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व जनता पर मजबूत पकड़ है. सांसद गीता कोड़ा ने भी खुलकर कहा है कि एक हाथ से ताली नहीं बजता है. इसका बड़ा अर्थ है अगर झामुमो लोस चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन नहीं करेगी तो विधान सभा चुनाव में झामुमो विधायकों को भी जीतना मुश्किल हो सकता है. झारखंड सरकार के लिये भी संकट हो सकता है. इसे भी पढ़ें :केंद्रीय">https://lagatar.in/changes-in-union-cabinet-kiren-rijiju-removed-from-post-meghwal-to-be-new-law-minister/">केंद्रीयकैबिनेट में बदलाव, किरण रिजिजू पद से हटाये गये, मेघवाल होंगे नये कानून मंत्री [wpse_comments_template]
Leave a Comment