Search

 
 
 

किरीबुरु : टी-10 डे-नाइट ओपन नॉकआउट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट 16 मई से

 
  • किरीबुरू क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में होगा प्रतियोगिता का आयोजन
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में तीसरा टी-10 डे-नाइट ओपन नॉकआउट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) का शुभारम्भ 16 मई से किरीबुरू क्रिकेट मैदान (एसबीआई के पीछे) में शुभारम्भ होगा. हालांकि चुनाव के मद्देनजर इसकी तिथि में परिवर्तन भी संभव हो सकता है. इसकी जानकारी क्लब के पदाधिकारी सह प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी ईशान कठोते ने देते हुये बताया की इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को 65 हजार रूपये व ट्रौफी तथा उप विजेता टीम को 35 हजार रूपये व ट्रौफी दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/militants-attack-in-manipur-two-crpf-soldiers-killed/">मणिपुर

में उग्रवादियों ने हमला किया, सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत  
महिलाओं की विजेता व उप विजेता टीम की पुरस्कार की जानकारी बाद में दी जायेगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरुष टीमों को बतौर प्रवेश शुल्क 4 हजार रूपये देने होंगे, जबकि महिला टीमों का प्रवेश निःशुल्क होगा. प्रतियोगिता में शामिल टीमों के आधार पर पुरस्कार राशी में संशोधन संभव है. उक्त पुरस्कारों के अलावे मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का भी पुरस्कार दिया जायेगा. प्रतियोगिता में प्रवेश व अन्य जानकारी हेतु ईशान कठोते -7588217382, चंदन-7366916566, अनमोल- 7739449148 एवं सुचित-7541984472 के नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही